By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > दिल्ली > BJP AND CPC MEETING : कांग्रेस का आरोप, BJP और चीन के बीच क्या चल रहा है गुप्त संवाद ?
दिल्ली

BJP AND CPC MEETING : कांग्रेस का आरोप, BJP और चीन के बीच क्या चल रहा है गुप्त संवाद ?

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: January 13, 2026 3:40 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
6 Min Read
BJP AND CPC MEETING
BJP AND CPC MEETING
SHARE

BJP AND CPC MEETING : बीजेपी हेडक्वार्टर में CPC प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर उठे सवाल

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

BJP AND CPC MEETING : नई दिल्ली, कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के बीच हुई हालिया बैठक को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि भाजपा और चीन के बीच किसी “गुप्त समझौते” की आशंका को नकारा नहीं जा सकता, खासकर ऐसे समय में जब चीन जम्मू-कश्मीर के शक्सगाम घाटी क्षेत्र पर अपना दावा दोहरा रहा है।

Contents
BJP AND CPC MEETING : बीजेपी हेडक्वार्टर में CPC प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात पर उठे सवालBJP AND CPC MEETING : कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का हमलाBJP AND CPC MEETING : शक्सगाम घाटी पर चीन कर रहा दावाBJP AND CPC MEETING : विदेश नीति पर सवालBJP AND CPC MEETING : बैठक में कौन-कौन शामिल हुआBJP AND CPC MEETING : चीन-पाक आर्थिक गलियारे से जुड़ा विवाद

12 जनवरी को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल और भाजपा नेताओं के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक की तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

BJP AND CPC MEETING : कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का हमला

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बैठक की तस्वीर साझा करते हुए सवाल उठाया कि भाजपा और चीन के बीच किस तरह का संवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब चीन भारत की संप्रभुता को चुनौती दे रहा है, ऐसे समय में भाजपा नेताओं की CPC से मुलाकात कई संदेह खड़े करती है।

BJP AND CPC MEETING : शक्सगाम घाटी पर चीन कर रहा दावा

कांग्रेस ने इस बैठक को चीन के उस बयान से जोड़कर देखा, जिसमें चीनी विदेश मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी को चीन का हिस्सा बताया है। पार्टी के अनुसार, यह बयान भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर सीधा हमला है।

चीन ने जम्मू कश्मीर की शकसगाम वैली को अपना इलाका कहा

पिछले कई दिनों से CPEC के नाम पर चीन यहाँ कंस्ट्रक्शन कर रहा है

लद्दाख के बाद अब चीन यहाँ तक कैसे घुस गया?

चीन इतनी हिमाकत जैसे कर रहा है?

उधर BJP नेताओं की चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मीटिंग हो रही हैं! pic.twitter.com/5gjW8Z0T51

— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 13, 2026

कांग्रेस के आधिकारिक X अकाउंट से चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग का एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें वह कहती नजर आती हैं कि शक्सगाम घाटी चीन का इलाका है और वहां बुनियादी ढांचे का विकास करना उसका अधिकार है।

BJP AND CPC MEETING : विदेश नीति पर सवाल

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “लाल आंख” वाली नीति कहां गई। पार्टी का आरोप है कि चीन लगातार भारत की जमीन पर दावा कर रहा है, लेकिन सरकार की प्रतिक्रिया कमजोर नजर आ रही है।

BJP AND CPC MEETING : बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ

भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुन हेयान ने किया, जो CPC के इंटरनेशनल डिपार्टमेंट में वाइस मिनिस्टर हैं। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। बैठक में भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाला भी मौजूद थे।

बैठक में भारत में चीन के राजदूत शू फेहॉन्ग की भी उपस्थिति रही। भाजपा नेताओं के अनुसार, इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच अंतर-दलीय संवाद को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

BJP AND CPC MEETING : चीन-पाक आर्थिक गलियारे से जुड़ा विवाद

गौरतलब है कि शक्सगाम घाटी से होकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) की सड़क गुजरती है, जिस पर भारत पहले से ही आपत्ति जताता रहा है। भारत सरकार कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि इस क्षेत्र में किसी भी विदेशी गतिविधि को वह अवैध मानती है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों के बीच भाजपा और CPC की मुलाकात देशहित में कई सवाल खड़े करती है, जिनका जवाब सरकार को देना चाहिए।

संपादकीय नजरिया;
भारतीय जनता पार्टी लंबे अरसे से कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर चीन से कथित नजदीकी के आरोप लगाती रही है। कभी डोकलाम का मुद्दा हो, कभी गलवान की झड़प, तो कभी राहुल गांधी की विदेश यात्राएं को लेकर, हर मौके पर बीजेपी ने कांग्रेस को राष्ट्रहित के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की है, लेकिन अब तस्वीर पलटती नजर आ रही है। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी यानि CPC के डेलीगेशन से हुई मुलाकात ने खुद बीजेपी को विपक्ष के कठघरे में ला खड़ा कर दिया है।

ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब चीन जम्मू-कश्मीर की शक्सगाम घाटी पर अपना दावा दोहरा रहा है। ऐसे संवेदनशील माहौल में भाजपा और CPC के बीच संवाद कई सवाल खड़े करता है। सरकार और पार्टी के बीच अंतर की दलील दी जा सकती है, लेकिन विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर दोहरा संदेश जनता में भ्रम पैदा करता है। यदि संवाद गलत नहीं है, तो भाजपा को वही मापदंड अपने लिए भी अपनाने होंगे, जो वह वर्षों से कांग्रेस पर लागू करती आई है। जवाबदेही राजनीति की बुनियाद है।

ये भी जानिए: चांदी ने दो दिन में मारी ₹20,000 की छलांग, सोना भी ऑलटाइम हाई पर पहुंचा

TAGGED:BJPBJP AND CPC MEETINGCPCHindi NewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Firing Case : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर फायरिंग का आरोप, जमीनी विवाद में दो लोग घायल

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

India Wholesale Inflation : जून में थोक महंगाई दर 9.87% पर पहुंची,खाने-पीने की चीजों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी

By Rakhi Verma Executive Editor
दिल्लीमध्य प्रदेश

India Post Quarterly Business : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग की तिमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?