Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी, 10 फरवरी को सोना 824 और चांदी 3,759 रुपए महंगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : 10 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 3,759 रुपए बढ़कर 2,57,424 रुपए प्रति किलो हो गई है। सोमवार को इसका भाव 2,53,665 रुपए था। शुक्रवार को चांदी की कीमत 2,44,929 रुपए प्रति किलो थी।

वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 824 रुपए बढ़कर 1,55,700 रुपए हो गई। सोमवार को यह 1,54,876 रुपए थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने और चांदी ने क्रमशः 1,76,121 रुपए और 3,85,933 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Gold Silver Price Today: शहरों में अलग-अलग रेट क्यों?

Gold Silver Price Today

IBJA की रेटिंग में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए अलग-अलग शहरों में रेट्स में अंतर दिखाई देता है। इसी रेट का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने और कई बैंकों द्वारा गोल्ड लोन के रेट तय करने में किया जाता है।

Gold Silver Price Today: 41 दिन में सोना और चांदी में भारी तेजी

इस साल अब तक सोने की कीमत 22,505 रुपए और चांदी 27,004 रुपए बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए का था, जो अब 1,55,700 रुपए पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी 2,30,420 रुपए से बढ़कर 2,57,424 रुपए प्रति किलो हो गई।

Gold Silver Price Today: सस्ते दाम पर निवेशक खरीदारी में सक्रिय

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने-चांदी की कीमतों में लगभग 15% तक गिरावट आई थी। कीमतों के स्थिर होने पर निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी। हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे सोना-चांदी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

2025 में सोना और चांदी की सालाना बढ़त

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए पहुंच गया। इसी अवधि में चांदी 86,017 रुपए से बढ़कर 2,30,420 रुपए प्रति किलो हो गई।

Gold Silver Price Today: सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS का हॉलमार्क लगा हुआ गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने के कैरेट की पुष्टि होती है।
  • कीमत क्रॉस चेक करें: सही वजन और दिन की कीमत IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से जांच लें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के रेट अलग-अलग होते हैं।

असली चांदी की पहचान के 4 तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से चिपकती नहीं।
  • आइस टेस्ट: बर्फ असली सिल्वर पर तेजी से पिघलती है।
  • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में कोई गंध नहीं होती।
  • क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आने पर असली चांदी होती है।
- Advertisement -
Ad imageAd image

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम

Bihar: पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा के ठिकानों पर रेड, सुपौल से पूर्णिया तक जांच एजेंसियों की दबिश

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Bihar सुपौल/पूर्णिया: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के

Cinema : राजपाल यादव को क्यों हुई जेल? 15 साल पुराने कर्ज और फिल्म ‘अता पता लापता’ ने बिगाड़ा खेल

Cinema बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों