Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, चांदी ₹17 हजार महंगी होकर ₹2.62 लाख किलो

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में आज यानी 9 फरवरी को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹3,515 बढ़कर ₹1,55,593 हो गया है, जो इससे पहले ₹1,52,078 था।
वहीं चांदी की कीमत ₹16,826 बढ़कर ₹2,61,755 प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले चांदी ₹2,44,929 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

Gold Silver Price Today: गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी, निवेशकों में लौटा भरोसा

बीते तीन कारोबारी सत्रों में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान सोना करीब 15 प्रतिशत तक सस्ता हो गया था। कीमतों में स्थिरता आते ही निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी है।
हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी में एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। उनकी सलाह है कि चरणबद्ध तरीके से निवेश करना ज्यादा सुरक्षित और लाभदायक हो सकता है।

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: 2025 में रिकॉर्ड तेजी, सोना 75% और चांदी 167% तक उछली

बीते वर्ष 2025 में कीमती धातुओं ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। सोना सालभर में करीब ₹57 हजार यानी 75 प्रतिशत महंगा हुआ। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो 31 दिसंबर 2025 को बढ़कर ₹1,33,195 हो गई।
वहीं चांदी ने 167 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाई। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86,017 की थी, जो 2025 के अंत तक ₹2,30,420 प्रति किलो पहुंच गई।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 17 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

MP Judiciary : मध्यप्रदेश में न्याय व्यवस्था में डिजिटल क्रांति ,जल्द न्याय दिलाने की दिशा में नई पहल

MP Judiciary : तेज, पारदर्शी, जवाबदेह होगी न्यायिक प्रक्रिया,फ्रेगमेंटेशन टू फ्यूजन दिलाएगा