Gold-Silver Price Rise: इस हफ्ते सोना और चांदी के दामों में भारी तेजी-सोना ₹1.37 लाख, चांदी ₹2.42 लाख पर पहुंची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold Silver Price Today

Gold-Silver: इस हफ्ते सोने और चांदी के दामों में तेजी रही। 10 ग्राम सोने की कीमत ₹2,340 बढ़कर ₹1,37,122 पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव ₹8,258 बढ़कर ₹2,42,808 प्रति किलो हो गया। पिछले हफ्ते 2 जनवरी को सोना ₹1,34,782 और चांदी ₹2,34,550 प्रति किलो पर थी।

Gold-Silver Price Rise: पिछले साल का रिकॉर्ड

2025 में सोने की कीमत 57,033 रुपए (75%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1,33,195 हो गया।
चांदी का भाव भी पिछले साल 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86,017 थी, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹2,30,420 हो गई।

Gold-Silver Price Rise

सोने में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  1. डॉलर कमजोर: अमेरिका के ब्याज दर घटने से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई।
  2. जियोपॉलिटिकल तनाव: रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोना खरीद रहे हैं।
  3. रिजर्व बैंक की खरीदारी: चीन और अन्य देश रिजर्व बैंक में सोना जमा कर रहे हैं, सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी के कारण कीमतें बढ़ रही हैं।

Gold-Silver Price Rise: चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

Gold-Silver Price Rise
  1. इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में चांदी का भारी इस्तेमाल।
  2. ट्रंप के टैरिफ डर: अमेरिकी कंपनियों ने चांदी का स्टॉक जमा किया, ग्लोबल सप्लाई में कमी से दाम ऊपर।
  3. मैन्युफैक्चरर होड़: प्रोडक्शन रुकने के डर से कंपनियां पहले से ही खरीदारी कर रही हैं।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, चांदी की डिमांड लगातार बनी हुई है। इस साल चांदी ₹2.75 लाख प्रति किलो तक जा सकती है। वहीं सोना 10 ग्राम के हिसाब से साल के अंत तक ₹1.50 लाख के पार जा सकता है।

Gold-Silver Price Rise

Gold-Silver Price Rise: सोना खरीदते समय ध्यान दें ये बातें

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क अल्फान्यूमेरिक नंबर जैसे AZ4524 से कैरेट पता चलता है।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीद के दिन की कीमत कई सोर्सेज से क्रॉस चेक करें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के अनुसार कीमत अलग होती है।

यह खबर भी पढ़ें: यह 5 नामचीन Indian Startups जिनपर 2025 में लग गया ताला,जानें क्या था कारण

Muzaffarnagar: शामली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट: अनुज सैनी Muzaffarnagar । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 मुख्य और बड़ी खबरें... Read also: MP:

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.... 1. विदिशा में बड़ा हादसा30

Horoscope: 13-02-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा आज का दिन... मेष राशि: आज का राशिफलआज

Bengaluru : शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर लोकायुक्त की कार्रवाई, दोस्त के घर से 1.70 करोड़ रुपये बरामद

Bengaluru बेंगलुरु में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लोकायुक्त

Madhya Pradesh : शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मैपकास्ट) के विज्ञान

जांजगीर-चांपा में IT Raid: तिरुपति मिनरल्स कोल डिपो पर आयकर विभाग की छापेमारी

IT Raid: जांजगीर-चांपा जिले में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते

भिलाई में Labour Law Protest: बीएसपी यूनियनों का मुर्गा चौक पर जोरदार प्रदर्शन

Labour Law Protest: भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में चार नए लेबर कानूनों

Mahidpur सावधान! लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह का पर्दाफाश, महिदपुर पुलिस ने आगरा से दबोचे ठग

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक रंजन