सोना 75,700 रुपए प्र‎ति 10 ग्राम, चांदी 86,900 रुपए के करीब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली : सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत में शुक्रवार को सुधार देखने को मिल रहा है, जबकि चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार को सोने के वायदा भाव 75,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 86,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वै‎श्विक बाजार में सोने के भाव में तेजी और चांदी के भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉप्ट्रेक्ट 9 रुपये की तेजी के साथ 76,660 रुपये के भाव पर खुला। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरम रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 194 रुपये की गिरावट के साथ 86,993 रुपये पर खुला। इस समय यह 249 रुपये की गिरावट के साथ 86,938 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वै‎श्विक बाजार में आज सोने के वायदा भाव में तेजी और चांदी के भाव में नरमी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 2,609.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,608.10 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 3.80 डॉलर की तेजी के साथ 2,611.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 29.47 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 29.41 डॉलर था। इस समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 29.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और