दुर्गा पूजा पर गिरिडीह में प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च और मॉक ड्रिल से कसी सुरक्षा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Giridih administration on high alert for Durga Puja; security tightened with flag march and mock drill

REPORT- VIVEK GUPTA

BY- ISA AHMAD

गिरिडीह।
दुर्गा पूजा के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए। इसी क्रम में फ्लैग मार्च निकाला गया और पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


फ्लैग मार्च का मार्ग

फ्लैग मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर कालीबाड़ी चौक होते हुए पचम्बा तक निकाला गया। इसमें जिला उपायुक्त रामनिवास यादवपुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, सभी थाना प्रभारी और जिला बल के जवान शामिल हुए। इस दौरान पूरे शहर में संदेश दिया गया कि प्रशासन हर समय मुस्तैद है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।


एसपी का कड़ा संदेश

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा,

“दुर्गा पूजा के मौके पर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

उन्होंने बताया कि शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से निश्चिंत होकर त्योहार का आनंद लेने की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समय उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है।


सुरक्षा की खास तैयारियां

  • पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
  • महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु हर प्रमुख पंडाल में महिला पुलिस बल की नियुक्ति
  • किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-बल पूरी तरह तैयार

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस

Haryana Municipal Elections: हरियाणा में निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी, 10 मई को होगा मतदान

Haryana Municipal Elections: हरियाणा के पंचकूला में राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण