,

गाज़ियाबाद: अतिक्रमण पर चला बुल्डोज़र, झुग्गी-झोपड़ी वाले हुए बेघर!

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bulldozer action in Ghaziabad frees rifle range land

गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके में रक्षा मंत्रालय की लगभग 161 एकड़ राइफल रेंज की भूमि पर लगातार तीसरे दिन प्रशासन की सहायता से बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई से नाराज लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगों को रोड से हटाया। रक्षा मंत्रालय की राइफल रेंज की भूमि पर जगह-जगह 10 से 12 एकड़ पर अतिक्रमण कर झुग्गी-झोपड़िया, डेरी फार्म और पक्के निर्माण कर मकान खड़े कर दिए गए थे, जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए प्रशासन से पुलिस बल का अनुरोध किया और लोगों को नोटिस देते हुए मुनादी का काम किया गया। अनाउंसमेंट के बाद लोगों से अपने निर्माण स्वयं हटाने शुरू कर दिए थे लेकिन जिन्होंने निर्माण नहीं हटाए उनपर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

सब डिवीजन ऑफिसर वीके गुप्ता ने बताया कि यहां 161.18 एकड़ जमीन रक्षा मंत्रालय की है, जिसे राइफल रेंज भूमि के नाम से जाना जाता है। जमीन पर लोगों द्वारा अस्थाई और स्थाई निर्माण कर लिए गए थे। आज यहां तीसरे दिन पक्के निर्माण पर बुलडोजर चला कर उन्हें हटाया जा रहा है। 2014 में अतिक्रमण हटाने की सुनवाई करते हुए 2016 में कार्रवाई को पूर्ण किया गया था, जिसके बाद लोगों को नोटिस भी दिए गए थे। पिछले हफ्ते यहां लगातार मुनादी कराते हुए लोगों से अपने अतिक्रमण खुद हटाने के लिए कहा गया, जिसके बाद अब बुलडोजर चला कर निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया जा रहा है।

एसीपी रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है और लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करते हुए एंक्रोचमेंट हटाने का कार्य किया जा रहा है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की