भारत से खौफ में जनरल आसिम मुनीर, बंकर में छिपने की खबरें; पाक सेना में भितरघात की चर्चा तेज !

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
General Asim Munir is afraid of India, reports of him hiding in a bunker; rumours of sabotage in Pak army intensify!

“कुर्सी बचाने के लिए जंग का जाल: जनरल मुनीर पर पाक को युद्ध में झोंकने के आरोप”

BY: VIJAY NANDAN 29

अप्रैल को भारत की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सुरक्षा और कूटनीति से जुड़ी चार महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन हुआ। इन बैठकों में आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि में संभावित जवाबी कदमों पर गहन चर्चा की गई। इन घटनाक्रमों के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। वहां की सरकार और सैन्य अधिकारी असमंजस और भय की स्थिति में हैं। कुछ पाकिस्तानी मंत्रियों ने तो रातों-रात यह आशंका तक जता दी कि भारत किसी भी वक्त सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

इस बीच, पाकिस्तानी मीडिया में सनसनीखेज खबरें चल रही हैं कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर भूमिगत हो चुके हैं और किसी गुप्त और सुरक्षित स्थान—संभवत: बंकर—में छिपे हैं। यह स्थिति उस वक्त बनी जब कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ियाँ सीधे तौर पर जनरल मुनीर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ती दिखीं। सूत्रों के अनुसार, इस हमले की योजना ISI के सहयोग से बनाई गई और इसमें जनरल मुनीर की अहम भूमिका थी।

अब खुद पाकिस्तान के अंदर से भी मुनीर के खिलाफ आवाजें उठ रही हैं। कई रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, पत्रकार और विश्लेषक जनरल मुनीर की उग्र और भारत-विरोधी सोच को ही मौजूदा हालात के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कई जानकारों ने उनकी तुलना जनरल जियाउल हक से की है, जिन्होंने 1980 के दशक में कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के लिए ‘ऑपरेशन टोपैक’ शुरू किया था।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जनरल मुनीर यह कहते नजर आ रहे हैं, “कश्मीर हमारी गर्दन की नस है। हम इसके लिए तीन युद्ध लड़ चुके हैं और इसे नहीं भूलेंगे।” इस बयान के कुछ ही दिन बाद पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिससे भारत में प्रतिक्रिया की आंच तेज हो गई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं, और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं—संभव है एक और सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी पूरी हो चुकी हो।

ISI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि जनरल मुनीर की सोच “खतरनाक हद तक आत्ममुग्ध और सनकी” है। उनका मानना था कि इस तरह का हमला उन्हें पाकिस्तान के भीतर लोकप्रियता दिलाएगा, लेकिन नतीजा उल्टा निकला—उन्हें अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। खबरें यह भी हैं कि सऊदी अरब और यूएई की खुफिया एजेंसियां भी मुनीर की कार्यशैली से नाराज हैं।

पाकिस्तान के अंदरूनी हलकों में यह तीखी चर्चा चल रही है कि जनरल आसिम मुनीर ने अपनी कुर्सी और प्रभाव बचाने के लिए पूरे देश को युद्ध जैसे हालात की ओर धकेल दिया है।


कई पाकिस्तानी नागरिक, विश्लेषक और यहां तक कि कुछ पूर्व सैन्य अधिकारी भी मानते हैं कि पहलगाम हमले की साजिश खुद मुनीर ने रची थी, ताकि वह भारत के खिलाफ माहौल बनाकर खुद को एक “रणनीतिक नेता” के रूप में पेश कर सकें। लेकिन अब यह रणनीति पाकिस्तान पर ही भारी पड़ती दिख रही है, क्योंकि न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मंच पर आलोचना हो रही है, बल्कि घरेलू मोर्चे पर भी अविश्वास और भीतरघात की आहट तेज हो गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान ने जानबूझकर एक उग्र सोच वाले जनरल को सेना की कमान दी, या यह एक बड़ी भूल थी? जो भी हो, इस समय जनरल मुनीर की नीतियां पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय संकट की ओर धकेलती नजर आ रही हैं।

3 स्टॉक्स जो 2025 में बना सकते हैं आपको करोड़पति! जेफरीज ने दिया ‘बाय’ सिग्नल

- Advertisement -
Ad imageAd image

टीकमगढ़ में खाद संकट गहराया, जतारा में किसानों ने ट्रक से लूटी खाद

रिपोट- ऋषभ जैन टीकमगढ़: जिले में जारी खाद संकट के बीच एक

कल्किधाम: कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जगतगुरु रामभद्राचार्य कर रहे कल्कि कथा की अमृत वर्षा

रिपोर्ट- महेश राघव संभल: उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी संभल स्थित कल्कि धाम

टीकमगढ़ में खाद संकट गहराया, जतारा में किसानों ने ट्रक से लूटी खाद

रिपोट- ऋषभ जैन टीकमगढ़: जिले में जारी खाद संकट के बीच एक

वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

रिपोर्ट- वंदना रावत नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

आखिर क्यों किया गया अधिकारियों का निलंबन, जानिए पूरी कहानी

राजस्थान में जल जीवन मिशन के तहत अब तक 70 अधिकारियों को

नागालैंड की अंगामी ट्राइब के कार्यक्रम में दिखा सिंधिया का अनोखा अंदाज

कोहिमा: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नागालैंड के

जबलपुर ब्रेकिंग: इंद्राना गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, छत पर चढ़ने का वीडियो वायरल

रिपोर्ट: सोमनाथ मिश्रा जबलपुर जिले के इंद्राना गांव में पिछले कई दिनों

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सायबर पुलिस भोपाल को एक्सीलेंस अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीसीसीआई एक्सीलेंस अवार्ड्स-2025 में एक्सीलेंस इन कैपेसिटी

अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई, जया बच्चन भी रहीं साथ

BY: Yoganand Shrivastva समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को

होमगार्ड राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पकार और समाज की स्थिरता के प्रहरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

‘मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक कार्य पुरस्कार’ की घोषणा की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

परिनिर्वाण दिवस: CM योगी का बड़ा ऐलान, आंबेडकर की सभी मूर्तियों के आसपास बनेगी सुरक्षा बाउंड्रीवॉल

लखनऊ। डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री

लोहरदगा: जेजेपीएम नक्सली संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

रिपोर्- अमित वर्मा लोहरदगा: जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के

देश की आजादी के महान संघर्ष में जनजातीय समाज की अहम भूमिका रही है: CM सोरेन

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में देश के

100 साल पुराने ईयररिंग्स ने बढ़ाया नीता अंबानी के रॉयल लुक का आकर्षण, सादगी ने जीते दिल

BY: Yoganand Shrivastva मुंबई: आयोजित स्वदेश इवेंट में नीता अंबानी का पारंपरिक

नायब तहसीलदार दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई, ग्रामीणों की दिखी भीड़

रिपोर्ट - शिवम अवस्थी फतेहपुर: शादी के बाद हुई दुल्हन की विदाई