Gaurela-Pendra-Marwahi: जिला अस्पताल में हुआ बवाल, मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर्स के साथ की गाली गलौच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gaurela-Pendra-Marwahi

रिपोर्ट- प्रयास कैवर्त

Gaurela-Pendra-Marwahi: सड़क हादसे में मृत मरीज़ के परिजनों ने ऑन ड्यूटी अस्पताल के अंदर महिला डॉक्टरों के साथ गाली गलौज की और दुर्व्यवहार सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट भी की। मरीज के परिजनों और उसके साथ आई भीड़ ने महिला डॉक्टरों को सही तरीके से इलाज नही करने को लेकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। भीड़ ने इस दौरान जिला अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में किया भारी बवाल और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, मरीज के परिजनों के साथ आई भीड़ ने भी ऑन ड्यूटी डॉक्टर, स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन को जमकर गालियां दी।

बताया जा रहा है बीती रात को भर्रीडाँड़ मरवाही निवासी मरीज़ दुर्घटना ग्रस्त दुर्गेश रजक, ईश्वर और विवेक जिला अस्पताल में भर्ती हुए,जिसमें दुर्गेश रजक मृत अवस्था में था और अन्य दो दुर्घटना ग्रस्त मरीज़ भारी शराब के नशे में थे दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया था, इन मरीजों के साथ आये अटेंडर सुनील रजक, मनीष रजक ,संतोष रजक प्रमोद रजक जो कि इस दौरान शराब के नशे में चूर थे,ये बार बार महिला डॉक्टरों के पास मरीज को देखने के लिए कह रहे थे,इस दौरान अस्पताल में 90 से ज्यादा मरीज़ थे महिला डॉक्टरों का कहना था कि आपके मरीजो की हालत स्थिर है, बावजूद इसके वो हमारे साथ बदतमीजी करने लगे महिला डॉक्टरों ने इस घटना से भयभीत होकर काम करने से मना कर दिया और गौरेला थाने में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।