Isa Ahmad
Gas Cylinder Shortage: प्रदेश में गैस सिलेंडर की भारी कमी का आरोप
Gas Cylinder Shortage: रायपुर में कांग्रेस ने Gas Cylinder Shortage को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला सहित कई नेता और प्रवक्ता मौजूद रहे।
संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में गैस सिलेंडर की भारी कमी है, लेकिन सरकार के मंत्री, विधायक और नेता लगातार यह कहकर झूठ बोल रहे हैं कि कहीं कोई किल्लत नहीं है।

Gas Cylinder Shortage: भंडारण क्षमता नहीं बढ़ाने पर केंद्र सरकार पर सवाल
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों से बीजेपी की सरकार है, लेकिन इस दौरान गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि देश में तीन प्रमुख भंडारण केंद्र कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए थे, जिनका उद्देश्य आपात स्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण ही आज देश में पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण संभव हो पा रहा है, लेकिन केंद्र सरकार को इसकी क्षमता और बढ़ाने की जरूरत है।





