मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने किया अभिनंदन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Former Chief Minister Ms. Uma Bharti congratulated Chief Minister Dr. Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सौजन्य भेंट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के श्यामला हिल्स स्थित निवास पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री उमा भारती ने कहा कि बुंदेलखंड अंचल की तस्वीर बदलने वाली विश्व की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन बेतवा परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया है। इस परियोजना की मंजूरी कई वर्ष से लंबित थी। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रयासों से यह संभव हुआ है। यह अपने आप में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। बाढ़ और सूखा दोनों अपने तरह की समस्याएं हैं। विभिन्न क्षेत्रों में यह समस्याएं उत्पन्न होती हैं और इन दोनों समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण उपाय नदी जोड़ो परियोजना है। यह सामान्य परियोजना न होकर अर्थव्यवस्था को बदलने वाली परियोजना है। विश्व में यह अनूठा प्रयास है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी का सपना मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के प्रयासों से साकार होगा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री श्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का अंग वस्त्र द्वारा स्वागत और सम्मान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि वे मुख्यमंत्री डॉ यादव के निवास जाकर ही उन्हें केन बेतवा परियोजना का भूमि पूजन होने पर धन्यवाद देना चाहती थीं लेकिन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विनम्रता पूर्वक कहा कि मैं आपसे भेंट करने आ रहा हूं। वर्षों से लंबित परियोजना को मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 1 वर्ष के कार्यकाल में संभव बना दिया। बुंदेलखंड अंचल और संपूर्ण प्रदेश की समृद्धि की दृष्टि से केन बेतवा परियोजना की शुरुआत से उन्हें हृदय से प्रसन्नता हुई है।

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर