झारखंड के स्कूल में बाढ़ से मचा हड़कंप: 162 बच्चों का रेस्क्यू, उत्तराखंड में बादल फटने से दो मजदूरों की मौत, चारधाम यात्रा रोकी गई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

देश के कई राज्यों में भारी मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से लगातार बाढ़, बारिश और बादल फटने की खबरें सामने आ रही हैं।

झारखंड के स्कूल में फंसे 162 बच्चे, पुलिस ने सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर किया रेस्क्यू

झारखंड के जमशेदपुर में स्थित लव कुश आवासीय स्कूल में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल परिसर में पानी भर जाने से 162 बच्चे फंस गए थे।

इस मामले में सोशल मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई। जैसे ही तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए, जमशेदपुर पुलिस हरकत में आई। बचाव टीम तत्काल स्कूल पहुंची और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

उत्तराखंड में बादल फटने से दो मजदूरों की मौत, सात अब भी लापता

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे के पास बादल फटने की घटना सामने आई है। हादसे में निर्माणाधीन होटल में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लापता हैं।

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है, जब अचानक मूसलाधार बारिश के साथ बादल फटा और होटल के निर्माण स्थल को अपनी चपेट में ले लिया। SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, और लापता मजदूरों की तलाश जारी है।

सरयू, अलकनंदा और सरस्वती नदियों ने पार किया खतरे का निशान

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। इसके अलावा, अलकनंदा और सरस्वती नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।

प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। कई गांवों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है और लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है।

चारधाम यात्रा पर लगी रोक

भारी बारिश को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा को अगले 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया है। श्रद्धालुओं को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि मौसम साफ होने तक कोई भी श्रद्धालु आगे की यात्रा नहीं करेगा। साथ ही यात्रा मार्गों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Aurangabad CNG Auto Fire: चलते CNG ऑटो में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Aurangabad CNG Auto Fire: बिहार के रफीगंज शहर के अब्दुलपुर भावड़ा पुल

Datia : सनसनीखेज घटना: जलती चिता से खोपड़ी ले जाने का मामला

Report: Vijay gupta, Edit: Yoganand Shrivastva झिरका बाग में हुई चौंकाने वाली

HR News 17-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

HR News 17-01-2026: 1. हरियाणा में मौसम बदलेगा, घना कोहरा छायाहिसार समेत

CG News 17-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 17-01-2026: CG News 17-01-2026: मुंगेली: धान खरीदी में पारदर्शिता पर

MP News 17-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 17-01-2026: 1. भोपाल में IPS सर्विस मीटभोपाल में आयोजित IPS

Horoscope 17-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope 17-01-2026: १. मेष राशिदिन आपको सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आमदनी

UP News 16 January ओडीओसी से वैश्विक फूड मैप पर स्थापित होगी यूपी की पाक कला की विरासत: सीएम

UP News 16 January पारंपरिक व्यंजनों को ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी, पैकेजिंग और मार्केटिंग

PGTI Chhattisgarh Open 2024: नया रायपुर में 3 से 6 फरवरी तक आयोजन

Report- Pravince Manhar PGTI Chhattisgarh Open 2024: नया रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ

vikasnagar 16 january ; बल्लूपुर–पांवटा साहिब फोरलेन हाईवे, 80% काम पूरा, 35 मिनट में तय होगा सफर

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह vikasnagar 16 january विकास नगर, यातायात के बढ़ते दबाव

Budaun: प्रभात फेरी को लेकर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, लाठीचार्ज में कई लोग घायल

रिपोर्टर: शमीम अख्तर विवादित मार्ग को लेकर रोकी गई प्रभात फेरी Budaun

Main police station murder case: कुट्टी के ढेर में दबा मिला 1 युवक का शव

Report- Suresh Nikhar Main police station murder case: जिले के बेलागंज प्रखंड