,

Firozabad : गैस सिलेंडर आग हादसा: चार बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर

Firozabad

Report: Prampal singh, Edit Yoganand shrivastva

मोहल्ला मालवीय नगर में हुआ हादसा

Firozabad के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में धर्मेंद्र कुमार के चार बच्चे झुलस गए। घायलों में 15 वर्षीय अनन्या, 12 वर्षीय सूरज, 11 वर्षीय काजल और 7 वर्षीय हिमांशु शामिल हैं। बताया जा रहा है कि माता अस्पताल में भर्ती थीं, जबकि पिता भी उनके साथ थे, इसलिए बच्चे घर पर अकेले खाना बना रहे थे।

आग पर काबू और प्राथमिक उपचार

Firozabad आग लगते ही पड़ोसियों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हादसे में घर का कई घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

गंभीर बच्चों का इलाज और सहायता

Firozabad सदर विधायक मनीष असीजा ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना और सीएमएस डॉ. नवीन जैन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। गंभीर रूप से झुलसे हिमांशु को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Read this: Firozabad : दो मुठभेड़ों में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, सभी घायल

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…