,

Firozabad : खनन माफिया का कहर, बिना नंबर प्लेट के डम्पर सड़कों पर दौड़ रहे

Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

खनन क्षेत्र में बेलगाम डम्परों की सक्रियता

Firozabad फ़िरोज़ाबाद के बीहड़ और ग्रामीण इलाकों में खनन में लगे डम्पर बिना नंबर प्लेट के दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बटेश्वर रोड, अटेपुर रोड, परतापुर रोड और मोहनीपुर रोड जैसे अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ये डम्पर आम जनता के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं।

दो दिन पूर्व हुई थी जानलेवा घटना

Firozabad स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही बेलगाम डम्पर के कारण पति-पत्नी की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ रही इस लापरवाही से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

खनन माफिया और स्थानीय प्रशासन की भूमिका

Firozabad ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि ये डम्पर खनन स्पेक्टर और माफिया की सहमति से चलाए जा रहे हैं। शिकोहाबाद और आसपास के इलाके भी खनन माफिया की गतिविधियों से प्रभावित हैं। स्थानीय प्रशासन को चेतावनी दी जा रही है कि यदि इन डम्परों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो बड़े हादसे होने की संभावना है।

Read this: Bihar Development schemes : CM नीतीश कुमार ने सारण के लिए 537 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…