,

FIR Registration Allegation: डबरा देहात थाने पर FIR दर्ज करने में लेन-देन के आरोप, पीड़ितों ने उठाए सवाल

FIR Registration Allegation

Report: Santosh Saravgee

FIR Registration Allegation ग्वालियर जिले के डबरा देहात थाना पुलिस पर FIR दर्ज करने में अनियमितता और लेन-देन के गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने में बिना सिफारिश या दबाव के शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की जाती। आरोप है कि पहले आवेदन देने वाले फरियादियों की भी सुनवाई नहीं होती और उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है।

सड़क हादसे के मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप

FIR Registration Allegation फरियादी दीपक कुरेले ने बताया कि उनके बेटे का 14 अगस्त को सड़क हादसा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत करने के बावजूद थाना प्रभारी मिर्जा अहमद बेग ने समय पर FIR दर्ज नहीं की। उनका कहना है कि आवेदन लेने में भी देरी की गई और उनकी शिकायत पर कार्रवाई तभी हुई जब अन्य लोगों के माध्यम से दबाव बनवाया गया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

FIR Registration Allegation स्थानीय लोगों का आरोप है कि FIR दर्ज कराने के लिए कथित तौर पर लेन-देन की मांग की जाती है, जिससे पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब सभी की नजर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिक्रिया और संभावित जांच पर टिकी हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।

Read this: Aaj ka Mausam: मानसून का कहर बढ़ाएगा मुश्किलें, 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

Chhattisgarh High Court Chief Justice: न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

Chhattisgarh High Court Chief Justice : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को सोमवार को

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting: दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले CM मोहन यादव

Mohan Yadav Ethiopia President Meeting : भोपाल/दुबई। मध्यप्रदेश में विदेशी निवेश और

DAVV Indore News : नशामुक्ति के लिए कमेटी गठित, छात्रों के दुर्घटना बीमा को मंजूरी

DAVV Indore News : इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) की कार्यपरिषद की

India Pakistan की फिर हो सकती है भिड़ंत, ICC के प्लान से खुलेगा नया रास्ता

India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही