भैंस के दहेज की मांग से तंग आकर महिला ने दी जान, एसिड पीने से हुई मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर | ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां दहेज में भैंस न मिलने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक नवविवाहिता ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान विमलेश बघेल (21) निवासी आरोन डमौर के रूप में हुई है। घटना 21 सितंबर 2025 की है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पति, सास-ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

भैंस न मिलने पर रोज सुनने पड़ते थे ताने

शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद ससुराल पक्ष ने विमलेश पर दहेज में मुर्रा भैंस लाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति दिनेश बघेल और उसके परिजन बार-बार ताना देते थे— “तेरे भाई ने हमें भैंस तक नहीं दी।”
विमलेश के भाई महेंद्र बघेल के पास कई भैंसें हैं, इसलिए ससुराल वाले चाहते थे कि वह 1.5 से 2 लाख रुपए की मुर्रा भैंस दहेज में दे दे ताकि उनका डेयरी व्यवसाय चल सके। लेकिन जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो विमलेश को शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाने लगीं।

परेशान होकर पिया तेजाब

20 सितंबर की रात को फिर एक बार झगड़ा हुआ। गाली-गलौज और मारपीट के बाद अगले दिन विमलेश टूट गई और उसने घर में रखा तेजाब पी लिया। परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मरने से पहले विमलेश ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए, जिनमें उसने साफ कहा कि उसे दहेज में भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

26 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

विमलेश के भाई महेंद्र बघेल की शिकायत पर पुलिस ने पति दिनेश बघेल, ससुर इमरत बघेल, सास विद्या बाई, जेठ हरिसिंह और जेठानी भावना बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर मृतका के बयानों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बचपन से झेलती आई मुश्किलें

विमलेश के जीवन की शुरुआत भी संघर्षों से भरी रही। जन्म के एक साल बाद पिता का निधन और कुछ महीनों बाद मां की मौत हो गई थी। उसे उसके बड़े भाई ने पाला-पोसा, पढ़ाया और 31 जनवरी 2024 को माधौगंज निवासी दिनेश बघेल से उसकी शादी की थी।

ग्वालियर-चंबल में दहेज में ‘भैंस’ का चलन

ग्वालियर-चंबल अंचल में दूध व्यवसाय प्रमुख होने के कारण यहां भैंस की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपए तक होती है। कई ग्रामीण इलाकों में भैंस को दहेज में देना आम प्रथा बन चुकी है। इस क्षेत्र में भैंस को सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, जिसके चलते दहेज विवादों और हिंसा के मामलों में भैंस की मांग अक्सर सामने आती है।

Gwalior: शराब पीने से मना करने पर पड़ोसी ने बरसाईं गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

Report: Arvind Chouhan Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित महाराजपुरा थाना

Philippines: समुद्र में डूबी 350 यात्रियों से भरी फेरी, 15 के शव बरामद, 120 से अधिक अब भी लापता

Philippines : फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ

Bhopal: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लोकभवन में फहराया तिरंगा, वितरित की मिठाइयाँ

Bhopal: 77वें गणतंत्र दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर मध्य प्रदेश के

IND vs NZ: बिना खेले बाहर हुए श्रेयस अय्यर, यह खिलाड़ी कर सकता है वापसी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले

Mexico News: सलामांका में फुटबॉल मैदान पर चली गोली, 11 की मौत, 12 घायल

Edit by: Priyanshi Soni Mexico News: मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के सलामांका

Karnataka : हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौके पर मौत

एनएच-48 पर तड़के हुआ भीषण हादसाKarnataka कर्नाटक के तुमकुर जिले में नेशनल

Republic Day 2026 : मुख्य सचिव अनुराग जैन ने आवास पर फहराया तिरंगा

Republic Day 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के

Kasrawad :कन्या शाला परिसर में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, तिरंगे से सजा पंडाल

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, महापुरुषों को दी श्रद्धांजलिKasrawad कसरावद

Lakhisarai : धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

Report: Santosh kumar गांधी मैदान में आयोजित हुआ मुख्य समारोहLakhisarai 77वें गणतंत्र

Dehli : गणतंत्र दिवस पर 26 साल की CRPF अधिकारी सिमरन बाला कर रहीं पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व

सिमरन बाला का इतिहास रचने वाला प्रदर्शनDehli : दिल्ली के कर्तव्य पथ

Lal Chowk Srinagar: गणतंत्र दिवस पर लाल चौक तिरंगामय, गूंजे भारत माता की जय के नारे

Lal Chowk Srinagar: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक लाल चौक