,

पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

पटनाः बिहार के जक्कनपुर इलाके से एक बेहद की चैंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि पुलिस के पास एक लड़की आई, उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की जब लड़की ने इसका विरोध किया तो पिता ने उसके साथ मारपीट की। जैसे-तैसे करके वह घर से भाग निकली और थाने पहुंची। मामले को जानकर पुलिस वालों के होश उड़ गए और पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं आज पुलिस आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करेंगी। बता दें कि पुलिस ने लड़की शिकायत पर पिता के उपर रेप की धाराओं में मामला पंजीबद्व कर लिया है।

पिता लगातार संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे
इधरए दर्ज प्राथमिकी में बेटी ने आरोप लगाया कि पिता की नीयत पहले से ही खराब थी। वह लगातार संबंध बनाने का दबाव दे रहे थे। पीड़िता ने कहा कि मेरे पिता पहले भी मेरे साथ गलत हरकत कर चुके हैं। मुझे और मेरी मां को बाहर नहीं जाने देते थे। घर में ही बंधक बनाकर रखते थे। जब भी मैं मना करती थी तो मेरे पिता मेरे साथ मारपीट करते थे। जब मेरी मां बचाने आती थी तो उसके साथ भी मारपीट करते थे। पिता हमेशा शराब के नशे में रहते हैं।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
बेटी ने आरोप लगाया कि रविवार को पिता जबरन संबंध बनाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह किसी तरह भागकर थाना पहुंची। इधर, शिकायत मिलते ही जक्कनपुर थाने के पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…