Fatehpur ARTO Suspended: ओवरलोडिंग–भ्रष्टाचार केस में फतेहपुर एआरटीओ पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fatehpur ARTO Suspended

Report by: Shivam Awasthi, Edit by: Priyanshi iSoni

Fatehpur ARTO Suspended: फतेहपुर में एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) पुष्पांजलि मित्रा गौतम को शासन के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई सरकारी सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन और कर्तव्यहीनता के आरोपों के तहत की गई है।

Fatehpur ARTO Suspended: मुख्यालय से किया गया संबद्ध

निलंबन के साथ ही पुष्पांजलि मित्रा गौतम को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामला प्रशासनिक पारदर्शिता, विभागीय अनुशासन और लोकहित के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है।

Fatehpur ARTO Suspended: ओवरलोडिंग और भ्रष्टाचार का मामला

गौरतलब है कि 12 नवंबर को ओवरलोडिंग और भ्रष्टाचार के मामले में एसटीएफ ने फतेहपुर एआरटीओ, खनन अधिकारी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी प्रकरण के बाद यह कार्रवाई की गई है।

फतेहपुर में एआरटीओ का पद रिक्त

निलंबन के बाद फिलहाल फतेहपुर में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की तैनाती नहीं है।

प्रयागराज के एआरटीओ को अतिरिक्त प्रभार

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रयागराज के एआरटीओ राजीव कुमार को फतेहपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अगली तैनाती तक फतेहपुर का कार्यभार वही संभालेंगे।

Fatehpur ARTO Suspended

खनन अधिकारी पर सवाल

इस मामले में फतेहपुर के खनन अधिकारी, जिनका नाम मुकदमे में नामजद है, फिलहाल कार्रवाई की जद से बाहर बताए जा रहे हैं, जिसको लेकर चर्चाएं तेज हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Attempt to Murder: मिर्जापुर में युवक पर जानलेवा हमला, बाजार में मच गई अफरा-तफरी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश से तबाही, 10 दिनों में 45 लोगों की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बीते कई दिनों से जारी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. अंबिकापुर में स्कॉर्पियो ने

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. अचलेश्वर मंदिर में पुजारी

6 April 2026 Horoscope : जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा सोमवार

6 April 2026 Horoscope : चंद्रमा वृश्चिक राशि में, भावनाओं और निर्णयों

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर