Farrukhabad: प्रेम विवाह का मामला: शीवा अंसारी से बनीं सृष्टि श्रीवास्तव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farrukhabad love marriage case: Shiva Ansari became Srishti Srivastava

REPORT- SARTAJ KHAN

हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

Farrukhabad: जनपद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र से प्रेम विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे की मां शीवा अंसारी ने अपने पहले पति से तलाक के बाद प्रेमी गौतम श्रीवास्तव से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया। विवाह से पहले शीवा अंसारी ने अपना नाम बदलकर सृष्टि श्रीवास्तव रख लिया।

शिव मंदिर में हुआ विवाह, जलाभिषेक और मांग-भराई की रस्म
जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच करीब सात माह से प्रेम संबंध था। इसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से विवाह का निर्णय लिया। फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया, जिसके बाद हिंदू परंपरा के अनुसार मांग-भराई और मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के साथ विवाह संपन्न हुआ।

कई लोग रहे मौजूद
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दिनेश तोमर, संयोजक राहुल सिंह, जानू ठाकुर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। विवाह के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनी रही।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल दोनों ने साथ रहने और नए जीवन की शुरुआत करने की बात कही है, वहीं प्रशासन की ओर से किसी तरह की आपत्ति या हस्तक्षेप की सूचना नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Vikasnagar के ढकरानी में अवैध खनन, वायरल हुआ वीडियो

Report by: Indra Pal Singh Vikasnagar: देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में

Jamshedpur : रक्तदान का महाकुंभ: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने रचा इतिहास, एक दिन में 3140 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur लौहनगरी जमशेदपुर में संस्थापक दिवस के अवसर पर

Drug Trafficking: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.621 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Drug Trafficking: एंटी क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टीम की संयुक्त कार्रवाई Drug

Elephant Attack: कोरबा में हाथी का हमला, धान मंडी प्रभारी को कुचलकर मार डाला

Elephant Attack: रात में धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी पर

Kailram में नशा-मुक्त फाग, युवाओं ने पेश की भाईचारे और उत्सव की मिसाल

Kailram: हरियाणा के कलायत के कैलराम गांव में इस बार फाग का

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ टॉप 10 न्यूज़ 1. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से फूलो

MP: Top 10

MP: MP Top 10 News: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Horoscope: 05-03-26

Horoscope: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आज का दिन Horoscope:

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi