,

धनबाद में पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: कन्हैया कुमार

धनबाद/ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर धनबाद में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा स्टील गेट से शुरू होकर सरायढेला, पुलिस लाइन, हीरापुर और रणधीर वर्मा चौक होते हुए रणधीर वर्मा स्टेडियम तक पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में रिटायर्ड आर्मी और नेवी के जवानों सहित आम नागरिक भी शामिल हुए।

बाइट – राजकुमार श्रीवास्तव, आयोजक

“यह तिरंगा यात्रा उन शहीदों को समर्पित है जिन्होंने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा की।”


राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है।
वर्ष 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई को भारतीय सेना की विजय के साथ समाप्त हुआ।
इस विजय ने पूरी दुनिया को भारतीय सैनिकों की ताकत और प्रतिबद्धता का अहसास कराया।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…