महाकुम्भ की समाप्ति के पश्चात भी स्वच्छ महाकुम्भ के संकल्प को जीवंत बनाए रखने के लिए किया गया अभियान का आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

अभियान में 100 से अधिक एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विद्यार्थियों ने लिया भाग

झाड़ू लेकर नालियों और खुले स्थानों में फैले पॉलिथीन व अन्य कचरे को किया एकत्रित

छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी उठाई झाड़ू, मानव श्रृंखला बनाकर भी दिया गया स्वच्छता का संदेश

प्रयागराज: महाकुम्भ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता का जो अभियान प्रयागराज में शुरू किया था, उसे अब यहां के नागरिक और छात्र आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से लाला मनमोहन दास इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सेक्टर 18 में स्वच्छता अभियान चलाया। महाकुम्भ समाप्ति के पश्चात भी स्वच्छ महाकुम्भ के संकल्प को जीवंत बनाए रखने के लिए इस अभियान का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश
अभियान में 100 से अधिक एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी ने झाड़ू लेकर नालियों और खुले स्थानों में फैले पॉलिथीन व अन्य कचरे को एकत्रित किया। इसके साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।

शिक्षकों ने भी बढ़ाया हाथ, लिया स्वच्छता का संकल्प
अभियान में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य शिक्षकगण भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।

स्वच्छता से जागरूक होंगे स्कूली बच्चे
प्रधानाचार्य डॉ. निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि महाकुम्भ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए उच्च स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन किया गया था, लेकिन फिर भी कुछ स्थानों पर पॉलिथीन और अन्य कचरा जमा हो गया था, जिसे हटाना पर्यावरण के लिए आवश्यक था। उन्होंने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदत विकसित करेगा और गंगा तट को स्वच्छ रखने में सहायक होगा।

विद्यार्थियों का संकल्प – स्वच्छता अभियान जारी रहेगा
झूंसी स्थित गंगा तट पर बसे लाला मनमोहन दास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी स्वच्छता अभियान जारी रखेंगे और समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।

भारतीय नौसेना ग्रुप C भर्ती 2025: 327 नौकरियां, जल्दी फॉर्म भर दो भाई!…यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

BIHAR NEWS : होली खेलने निकले युवक की तीन दिन बाद मिली लाश, सिर पर चाकू के कई वार

BIHAR NEWS : रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात,

Gwalior News : नाश्ते की दुकान पर पेड़ गिरा, तीन लोग घायल

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर मे रेलवे स्टेशन के चार नंबर

Raipur में खड़ी BMW कार में लगी भीषण आग, जलकर पूरी तरह खाक

Raipur: राजधानी रायपुर के अशोक रत्न सोसायटी में खड़ी एक BMW कार

Morena Murder : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

Reporter- प्रताप सिंह बघेल Morena Murder : पुरानी कहावत है, प्यार अंधा

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1 गेहूं पर

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का