,

इटावा में यादव कथावाचक के साथ अमानवीय व्यवहार: जबरन नाक रगड़वाई, सिर मुंडवाया, चार आरोपी गिरफ्तार

इटावा में यादव कथावाचक के साथ अमानवीय व्यवहार: जबरन नाक रगड़वाई, सिर मुंडवाया, चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में जातिगत आधार पर हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। दादरपुर गांव में यादव समुदाय के एक भागवताचार्य को कथावाचन के दौरान ब्राह्मण समुदाय के कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा, उनका सिर मुंडवा दिया, हारमोनियम तोड़ा और उन्हें महिला के पैरों पर नाक रगड़ने को मजबूर किया। इस घटना का वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया।


क्या है पूरा मामला?

बुकिंग के बाद जाति पर विवाद

कथावाचक मुकुट मणि सिंह यादव, कानपुर निवासी हैं, जो इटावा के राजा का बाग, जवाहरपुरा में रहते हैं। 21 जून से 27 जून तक दादरपुर गांव में भागवत कथा का आयोजन पप्पू बाबा ने करवाया था। पहले ही दिन भोजन के समय आयोजक ने कथावाचक की जाति पूछी और यादव होने पर आपत्ति जताई।

पप्पू बाबा ने कथावाचक से कहा:
“ब्राह्मणों के गांव में यादव कथा कैसे पढ़ सकता है?”


क्रूरता की हदें पार: जबरन नाक रगड़वाई, सामान छीना

कथावाचक का आरोप:

  • आयोजक पप्पू बाबा के साथ अन्य आरोपियों ने कथावाचक और उनके साथी संत सिंह यादव के साथ मारपीट की।
  • कथावाचक से महिला यजमान के पैरों पर नाक रगड़वाई गई।
  • गांव के बच्चों और बुजुर्गों के सामने जूते-चप्पल पर माथा रगड़ने को मजबूर किया गया।
  • ₹25,000 नकद और एक सोने की चेन छीन ली गई।
  • हारमोनियम को भी तोड़ दिया गया।
  • कथावाचक को साइकिल पंप से वाहन में हवा भरने को भी मजबूर किया गया।

वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कथावाचक के साथ SSP से मुलाकात की और कड़ी कार्रवाई की मांग की। SSP ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया:

आरोपी का नामउम्र (वर्ष)पिता का नाम
आशीष21राजीव कुमार
उत्तम19प्रदीप
प्रथम उर्फ मनु24सयश कुमार
निक्की30बृजेश

कथावाचक की तहरीर में 50 अज्ञात नाम भी शामिल

पीड़ित कथावाचक मुकुट मणि ने सिर्फ नामजद लोगों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गांव वालों ने भी इस क्रूरता में भाग लिया।


सपा सांसद का बयान: संसद तक जाएगा मुद्दा

सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने इस घटना को “अमानवीय और संविधान के खिलाफ” बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मुद्दा संसद में उठाया जाएगा।


पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन

SSP ब्रजेश श्रीवास्तव ने कहा:

“ऐसी घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”


जातिगत भेदभाव पर उठे गंभीर सवाल

यह घटना न केवल एक व्यक्ति की बेइज्जती का मामला है, बल्कि हमारे समाज में गहराई तक बैठे जातिगत भेदभाव को उजागर करती है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कितना प्रभावी कदम उठाता है।

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास

Gold Silver Rate: ₹1,54,000 के पार पहुंचा सोना, चांदी ₹2,40,100 किलो, देखें आज का भाव

Gold Silver Rate: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों

Asian Games फाइनल में भारत ने बनाए 216 रन, स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास; 11 हजार इंटरनेशनल रन पूरे

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारतीय महिला

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता को चार यूरोपीय देशों का समर्थन, V4 बैठक में बनी सहमति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने की

Trump Mamdani की तीसरी मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, हाउसिंग से इमिग्रेशन तक कई मुद्दों पर बनी बात

Trump Mamdani: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान

US के योसेमिट में आग बुझाने के दौरान फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलटों की मौत

US : अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योसेमिट नेशनल पार्क में जंगल की

Nainital: दूषित पानी से बीमारी और 2 मौतों के बाद 6 इंजीनियर निलंबित, हाई कोर्ट ने भी लिया था संज्ञान

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल की

Bhopal: बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal: मध्यप्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को गति देने के लिए

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. असम में भूपेश बघेल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पंचायत की ‘मां’ से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार