,

राजनांदगांव में EOW की कार्रवाई, सर्राफा व्यापारी के घर और दुकान पर छापा

- Advertisement -
Ad imageAd image
EOW raids bullion trader's house and shop in Rajnandgaon

राजनांदगांव। शहर के नंदई चौक क्षेत्र में शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने एक सर्राफा व्यापारी के घर और दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, EOW की टीम चार गाड़ियों में सवार होकर सुबह नंदई चौक स्थित व्यापारी के घर और गुड़ाखु लाइन इलाके में स्थित दुकान पर पहुंची। टीम ने पहुंचते ही परिसर को घेर लिया और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि टीम व्यापारी के आर्थिक लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद रही।

हालांकि, छापे की कार्रवाई को लेकर अभी तक EOW अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध निवेश से जुड़े मामले में की जा रही है।

कार्रवाई जारी है और दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की जानकारी सामने आने की संभावना है।