सोनभद्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Encounter between police and cow smugglers in Sonbhadra

एक तस्कर गोली लगने से घायल

जिले में गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सोनभद्र एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में बीती रात नौगढ़ पुलिया के पास पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से पांच गोवंश, एक पिकअप वाहन, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि चार पशु तस्कर एक पिकअप में गोवंश को लेकर घोरावल से नौगढ़-रॉबर्ट्सगंज मार्ग होते हुए बिहार की ओर वध के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमों का गठन कर नौगढ़ पुलिया के पास घेराबंदी कर दी।

जैसे ही तस्कर वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जबकि तीन अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चला रही है। वहीं, बरामद गोवंश को सुरक्षित गौशाला भेजा गया है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि सोनभद्र पुलिस अपराध और गौ तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। जो भी व्यक्ति इस तरह के अपराधों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद जिले में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन

JHARKHAND : 45 वर्ष पुराने मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Deepak Baij : पीसीसी चीफ ने कानून व्यवस्था और धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना

Deepak Baij : छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैजने प्रदेश की

Raipur : होली के दिन बदमाश ने तलवार लहराकर फैलाया खौफ

Raipur : राजधानी रायपुर में होली के दिन एक बदमाश का तलवार

Bhilai में मंदिर में तोड़फोड़, असामाजिक तत्व ने भगवान राम की तस्वीर खंडित की

Report by: Vishnu Gautam Bhilai: भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपारा

Jashpur में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटी, 5 की मौत,20 घायल

Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।