,

जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के आठ आरोपी गिरफ्तार

Eight accused arrested for attempt to murder in land dispute

कोर्ट ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

खनियाधाना (शिवपुरी)। बामौरकला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला 28 जून 2025 को ग्राम खिरिया में हुए जमीनी विवाद से जुड़ा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में जानलेवा हमला किया गया था।

बामौरकला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर ने जानकारी दी कि ग्राम खिरिया निवासी महेश सेन (45) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और गाली-गलौज की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए एक विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की और सभी आठ फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…