तीज उत्सव युवा पीढ़ी के लिए राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति परम्पराओं से रूबरू होने का अवसर : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
eej festival is an opportunity for the young generation to get acquainted with the colourful culture and traditions of Rajasthan: Deputy Chief Minister Diya Kumari

रिपोर्ट- सुमन, जयपुर

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को किया आमंत्रित

जयपुर: उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी अध्यक्षता में एवं प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति राजेश यादव तथा पर्यटन आयुक्त रूकमणि रियाड़, जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव एवं जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर की उपस्थिति में बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में 27 एवं 28 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय तीज उत्सव की तैयारी के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को उनके निवास पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को भेंट कर जयपुर में आयोजित हो रहें तीज उत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया। इससे पूर्व मंगलवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे को भी तीज उत्सव में पधारने के लिए आमंत्रित किया है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि तीज उत्सव में शामिल होने के लिए राजस्थान विधानसभा सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को भी मंगलवार को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर राज्य का पूरा मंत्री मंडल भी आमंत्रित किया जा रहा है। जयपुर के विधायक एवं पार्षद एवं जन प्रतिनिधिगण भी तीज उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किये जा रहें हैं।

उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि तीज उत्सव युवा पीढ़ी के लिए राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति परम्पराओं से रूबरू होने का अवसर है। उन्होंने बताया कि इस बार तीज उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भव्य रूप से आयोजित होने वाले तीज उत्सव में राजस्थान की लोक कलाओं में निपुण लगभग 200 लोक – कलाकार अपनी कलाओं के प्रदर्शन से जयपुर वासियों सहित यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकोंं को अभिभूत करेंगे।

महिलाओं की अधिक संख्या में हो सहभागिता

उप मुख्यमंत्री को पर्यटन विभाग की ओर से सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा का प्रस्तुति करण दिया गया।

उप मुख्यमंत्री ने आयोजन में जयपुर की परम्परा अनुसार ज्यादा से ज्यादा महिलाएं शामिल होने की बात कही। उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को अधिकतम संख्या में पधारने के लिए सार्वजनिक रूप से निमंत्रण देकर सहभागिता के लिए निर्देश दिए।

महिला पंडित भी करेंगी पूजन

दिया कुमारी ने बताया कि इस बार तीज माता के पूजन के लिए महिला पंडित भी होंगी। इसके साथ ही अलग से महिलाओं की झांकी होंगी। वहीं छोटी चौपड़ पर एक दिन 27 जुलाई को बड़ा मंच लगाकर तीज सवारी की आरती पूजा की जाएगी। पौण्ड्रीक पार्क में दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा।

छोटी चौपड़ पर पूजा

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इसबार एक छोटी चौपड पर एक बड़ा मंच लगााकर भव्यता से तीज माता सवारी की पूजा की जाएगी। जिसमें राजयपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के शामिल होने की सम्भवना है। उन्होंने बताया कि वहां लोक कलाकारों द्वारा कलाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

सजीव प्रसारण

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तीज उत्सव का विभिन्न चैनलों से सजीव प्रसारण के साथ ही डीओआईटी की मदद पूरे राजस्थान में लगभग 200 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

भव्य शोभायात्रा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तीज माता की भव्य शोभायात्रा में सजे धजे हाथी, ऊंट, घोड़े, बैल, बैण्ड, शहनाई-नगाड़ों का लवाजमा होगा। इसके साथ ही राजस्थान के रंग उमंग को अपनी कलाओं से प्रदर्शित करने वाले लोक कलाकार भी होंगे।

महिलाओं का मेला

दिया कुमारी ने कहा कि पौण्ड्रीक पार्क में महिलाओं के लिए विशेष रूप से तीज मेले का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि तीज उत्सव पर जयपुर की महिलाएं रंग बिरंगी राजस्थानी पारंपरिक पोषाक पहनती हैं,श्रंगार करती हैं, लहरियां ओढ़ती हैं, झूले झूलती हैं एवं घेवर जैसी स्वादिष्ट मिठाईयां खाती हैं और बाजारों में खरीदारी भी करती हैं। इसी को ध्यान रखते हुए इस बार महिलाओं के लिए पौण्ड्रीक पार्क में तीज मेला आयोजित किया जाएगा।

क्राफ्ट मार्केट
पौण्ड्रीक पार्क में मेले में महिलाओं के द्वारा तैयार सामान का क्राफ्ट मार्केट लगाया जाएगा। मेले में फूड स्टाल्स् के साथ महिलाओं के लिए झूले, मेहन्दी माण्डणे की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि पौण्ड्रीक पार्क में लोक कलाकारों द्वारा कला प्रदर्शन भी किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

Nawada News : शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार, लोग परेशान

रिपोर्टर: ऋषभ कुमार Nawada News : नवादा शहर के प्रायः सभी मोहल्लों

JAMTARA NEWS : होली 2026 को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट

रिपोर्टर: रतन कुमार JAMTARA NEWS : होली 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण

MP NEWS : कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 100 युवाओं संग देखी फिल्म “शतक”

MP NEWS : रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ

UP NEWS : 13.3 लाख मीट्रिक टन हुआ वार्षिक मत्स्य उत्पादन

UP NEWS : केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने किया

UTTARAKHAND : विकासनगर में वन विभाग के एसडीओ से सरेराह मारपीट, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

UTTARAKHAND : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बवाल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा अधिकारी

Andhra Pradesh: काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत से पसरा मातम

Andhra Pradesh अमरावती: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेत्लापलेम गांव में

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास

Raipur : ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का बड़ा

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल