नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट, सोनिया-राहुल पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप, टीएस सिंहदेव की तीखी प्रतिक्रिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः दिनेश गुप्ता

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम शामिल किया गया है। इस चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

चार्जशीट सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने और राजनीतिक दबाव बनाने की साजिश बताया। टीएस सिंहदेव ने कहा,
“ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वे इस स्तर तक गिर जाएंगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम जानबूझकर चार्जशीट में जोड़े गए हैं ताकि कांग्रेस पर मानसिक और राजनीतिक दबाव डाला जा सके।”

उन्होंने आगे कहा,
“कांग्रेस पार्टी न पहले झुकी है, न आगे झुकेगी। हम सत्य के रास्ते पर हैं और अंत में जीत सच्चाई की ही होगी। सोनिया और राहुल गांधी के साथ पूरा देश और कांग्रेस पार्टी खड़ी है। मुझे पूरा विश्वास है कि न्याय जरूर मिलेगा।”

इस घटनाक्रम से एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है और कांग्रेस ने इसे केंद्र सरकार द्वारा बदले की कार्रवाई करार दिया है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि वे कानूनी लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे और सच सामने लाकर रहेंगे।

राजनीतिक चर्चा या BMC चुनाव की तैयारी? एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की मुलाकात….यह भी पढ़े

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की