पाकिस्तानी गैंबलिंग एप से जुड़ा है मामला
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत व टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी को समन किया जिसको लेकर उनसे पूछताछ की गई है। ये मामला मैजिकविन नाम के Gambling App Case से जुड़ा है, जिसको लेकर ईडी ने दोनों एक्ट्रेस को समन भेजा है।
खबरों के मुताबिक मैजिकविन पाकिस्तानी नागरिकों के स्वामित्व वाली एक सट्टेबाज वेबसाइट हैए इसे लेकर मनी लॉन्ड्रिंग जांच में ईडी ने दोनों अभिनेत्रियों से पूछताछ की और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
दोनों एक्ट्रेस पर ये हैं आरोप
खबरों के मुताबिक दोनों एक्ट्रेस पर सट्टेबाजी से जुड़ी वेबसाइट मैजिकविन मेन्स T-20 विश्वकप मैचों का अवैधश् प्रसारण करती है। Pooja Banerjee and Mallika Sherawat ने इस सट्टेबाजी वेबसाइट का विज्ञापन किया था। जिसको लेकर ED ने उन पर एक्शन लिया और बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा। हालांकि ये भी बात सामने आई है कि दोनों अभिनेत्रियां इस मामले में आरोपी नहीं है। मल्लिका ने इस मामले में ईमेल के जरिए अपना बयान दर्ज कराया हैए जबकि पूजा बनर्जी ईडी के अहमदाबाद स्थित ऑफिस में पूछताछ में शामिल हुई थीं। ED ने मैजिकविन के खिलाफ जांच के तहत पिछले हफ्ते दिल्ली मुंबई व पुणे में नए सिरे से छापेमारी की थी और इसमें जुड़े लोगों से संपर्क किया था।


