Economic Survey 2026: बजट से पहले सरकार दिखाएगी अर्थव्यवस्था की तस्वीर, आज पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Economic Survey 2026

Economic Survey 2026: केंद्र सरकार आज 29 जनवरी को देश की अर्थव्यवस्था का सालाना लेखा-जोखा यानी इकोनॉमिक सर्वे संसद में पेश करेगी। यह सर्वे बताएगा कि बीते एक साल में महंगाई ने आम लोगों की जेब पर कितना असर डाला, खेती-किसानी की स्थिति कैसी रही और आने वाले समय में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे या नहीं। इसके ठीक बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

Economic Survey 2026: इन 6 बड़े मुद्दों पर रहेगा फोकस

1. महंगाई:
इकोनॉमिक सर्वे में दाल, तेल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों की वजहों का विश्लेषण होगा। साथ ही यह संकेत मिलेगा कि आने वाले महीनों में महंगाई से राहत मिलने की संभावना है या नहीं।

2. GDP ग्रोथ:
क्या भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा? GDP ग्रोथ मजबूत रहने का मतलब ज्यादा निवेश, व्यापार में तेजी और रोजगार के नए अवसर।

3. रोजगार:
आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में नौकरी की स्थिति कैसी रही? कहां रोजगार बढ़ा और किन सेक्टरों में छंटनी का खतरा बना हुआ है—युवाओं के लिए यह सबसे अहम हिस्सा होगा।

4. खेती-किसानी:
देश की करीब आधी आबादी कृषि पर निर्भर है। सर्वे में खेती की विकास दर, किसानों की आय और कृषि सुधारों को लेकर सरकार की रणनीति सामने आएगी।

5. सरकारी कर्ज और राजकोषीय घाटा:
सरकार की आय और खर्च के बीच के अंतर यानी राजकोषीय घाटे की स्थिति बताई जाएगी। घाटा कम होना मजबूत अर्थव्यवस्था और महंगाई पर नियंत्रण का संकेत माना जाता है।

6. विदेशी मुद्रा भंडार:
वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितना मजबूत है, इसका असर रुपये की मजबूती और आर्थिक स्थिरता पर पड़ता है।

Economic Survey 2026

इकोनॉमिक सर्वे क्या होता है?

इकोनॉमिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था का सालाना रिपोर्ट कार्ड होता है। इसमें बीते एक साल की आर्थिक स्थिति का आकलन और आने वाले साल के लिए चुनौतियों, सुधारों और सुझावों का जिक्र होता है।

कौन तैयार करता है सर्वे?

इकोनॉमिक सर्वे को वित्त मंत्रालय के इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट की इकोनॉमिक डिवीजन तैयार करती है। इसकी अगुवाई मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) करते हैं। फिलहाल यह जिम्मेदारी डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन के पास है।

Economic Survey 2026

कितना जरूरी है सर्वे?

हालांकि सरकार पर सर्वे की सिफारिशों को मानना बाध्यकारी नहीं होता, लेकिन आमतौर पर इन्हीं संकेतों के आधार पर बजट की दिशा तय की जाती है।

यह खबर भी पढ़ें: Aadhaar Vision 2032: अब फिंगरप्रिंट नहीं, चेहरे से होगी पहचान, AI से होगी सुरक्षा मजबूत

Economic Survey 2026: 1951 में आया था पहला सर्वे

देश का पहला इकोनॉमिक सर्वे 1951 में पेश किया गया था। 1964 के बाद से इसे बजट से अलग कर दिया गया और तब से हर साल बजट से एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है।

uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

uttar pradesh : रामनवमी महायज्ञ में अफरा-तफरी, हताहत नहीं उत्तर प्रदेश के

Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वनों की समृद्धि और जैव विविधता के प्रति संवेदनशील

Bhopal : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव संरक्षण

Gwalior : केआरजी कॉलेज की ऐतिहासिक बावड़ी का कायाकल्प: दो दिवसीय जल संरक्षण अभियान का आगाज़

Gwalior : प्रतिष्ठित शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर (KRG) स्वशासी महाविद्यालय में

Raipur : PCC चीफ दीपक बैज का आरोपों का बृहद बयान

Raipur : आबकारी विभाग में पावर सप्लाई और वित्तीय भ्रष्टाचार पर बड़ा

Bhopal : नेहरू नगर को मिलेगी मंगल भवन की सौगात, किशन सूर्यवंशी ने किया भूमिपूजन

Bhopal के नेहरू नगर डी-सेक्टर में अब सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के

volleyball tournament : पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का भव्य आयोजन

volleyball tournament : सतना में बॉलीबाल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में

Chhattisgarh News : पश्चिम एशिया तनाव के बीच छत्तीसगढ़ अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

Chhattisgarh News : सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्क रहने के

Bhopal News: अब बदलेगा भोपाल के इकबाल मैदान का नाम!

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इकबाल मैदान का नाम

India crisis management: प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक

India crisis management: पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र की नजर, राज्यों से

Prayagraj : शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं

Prayagraj इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक ऐतिहासिक टिप्पणी करते हुए कहा है

Indore: तेजाजी नगर के पटेल मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Report: Devendra Jaiswal Indore इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल

Legal Awareness Camp: भोपाल में 29 मार्च को वृहद विधिक जागरूकता शिविर, कैरियर कॉलेज में होगा आयोजन

Legal Awareness Camp: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली और मध्यप्रदेश

Ranchi राहत की पटरी: रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर फिर दौड़ी ट्रेनें, सफल ट्रायल के बाद सेवाएं बहाल

रिपोर्टर :- अमित वर्मा Ranchi झारखंड के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर पिछले कई