,

Bank blacklist news: मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, Bank of Baroda 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Bank blacklist news

Bank blacklist news: सरकारी लेनदेन पर पूरी तरह रोक, विभागों को सख्त निर्देश

Bank blacklist news: मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए Bank of Baroda को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब यह बैंक राज्य के किसी भी विभाग, निगम, मंडल, बोर्ड या विश्वविद्यालय का खाता संचालित नहीं कर सकेगा। साथ ही सभी प्रकार के सरकारी लेनदेन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस फैसले से बैंकिंग सेक्टर में हलचल मच गई है और संबंधित सभी विभागों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bank blacklist news: किसान योजना में लापरवाही बनी कारण, सरकार को भारी नुकसान

सरकार की ओर से की गई जांच में सामने आया कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत करोड़ों रुपए के प्रबंधन में बैंक ने गंभीर लापरवाही बरती। योजना के खाते में जमा 1751 करोड़ रुपए से अधिक राशि को साइबर ट्रेजरी के माध्यम से कृषि विभाग के रिसीप्ट हेड में जमा करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन बैंक ऐसा करने में विफल रहा।

वित्त विभाग ने इसे गैर-जिम्मेदाराना कार्य बताते हुए कहा कि इससे सरकार को अपूरणीय क्षति हुई है। इसी के चलते बैंक को अधिकृत बैंकों की सूची से हटाकर यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

read also: New Delhi हवा में थमा इंडिगो विमान का इंजन: दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट के बीच इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

इस योजना के तहत राज्य के किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है, जिसका उद्देश्य उनकी आय बढ़ाना और कृषि कार्यों को प्रोत्साहित करना है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…