By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Madhya Pradesh Launchpad : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में लॉन्च करेंगे “लॉन्चपैड इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर”
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Launchpad : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में लॉन्च करेंगे “लॉन्चपैड इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर”

Abhishek Singh
Last updated: March 28, 2026 8:23 pm
By Abhishek Singh
Share
2 Min Read
SHARE

Madhya Pradesh Launchpad : लॉन्चपैड सेंटर: डीप-टेक नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

Madhya Pradesh Launchpad : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 29 मार्च को इंदौर में सिंहासा आईटी पार्क में स्थापित “लॉन्चपैड: इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र आईआईटी इंदौर और मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) के संयुक्त प्रयास से बनाया गया है। इसका उद्देश्य डीप-टेक नवाचार को बढ़ावा देना, उभरती प्रौद्योगिकियों में स्टार्टअप्स को सहयोग देना और उद्योग व अकादमिक जगत के बीच सहयोग को सशक्त बनाना है।

Contents
Madhya Pradesh Launchpad : लॉन्चपैड सेंटर: डीप-टेक नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावाMadhya Pradesh Launchpad : “संकल्प से समाधान” अभियान में जनसेवा का नया आयामMadhya Pradesh Launchpad : अमृत 2.0 परियोजनाओं से जल आपूर्ति होगी सुदृढ़read more : uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया
Madhya Pradesh Launchpad

Madhya Pradesh Launchpad : “संकल्प से समाधान” अभियान में जनसेवा का नया आयाम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान में आयोजित “संकल्प से समाधान” अभियान में भी भाग लेंगे। 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलने वाले इस अभियान में इंदौर जिले में 1,44,912 आवेदनों का निराकरण किया गया। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित शिविरों में 100 से अधिक सेवाओं को आमजन को उपलब्ध कराया गया, जिससे शासन पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

Madhya Pradesh Launchpad : अमृत 2.0 परियोजनाओं से जल आपूर्ति होगी सुदृढ़

डॉ. यादव अमृत 2.0 योजना के तहत नर्मदा जल प्रदाय परियोजना (चौथा चरण) का भूमि-पूजन करेंगे।

पैकेज 2: वांचू पॉइंट से राऊ सर्कल तक 39 किमी लंबी पाइपलाइन और 2870 मीटर टनल निर्माण, लागत ₹448.23 करोड़।
पैकेज 3: 20 नए ओवरहेड टैंक, 1.26 लाख घरेलू कनेक्शन, लागत ₹410.50 करोड़।
पैकेज 4: 20 ओवरहेड टैंक और 46 मौजूदा टैंकों का उन्नयन, 1.21 लाख नए कनेक्शन, लागत ₹497.23 करोड़।

साथ ही, सिरपुर क्षेत्र में 20 MLD क्षमता वाले अत्याधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके तहत उपचारित जल का उपयोग उद्यानों, हरित क्षेत्रों और अन्य कार्यों में किया जाएगा।

read more : uttar pradesh : अयोध्या महायज्ञ में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

TAGGED:Hindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

धर्म-संस्कृति

Chanakya Niti : बिना सवाल पूछे कैसे पहचानें किसी की नीयत? आचार्य चाणक्य ने बताए 5 असरदार संकेत

By Abhishek Singh
धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Panchang : आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में इंदौर से हुई महाअभियान की शुरुआत

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

Tiranga Yatra : भोपाल में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाएगी कर्मश्री

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?