Earthquake: उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Earthquake

Earthquake: उत्तराखंड के पहाड़ी जिले बागेश्वर में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Earthquake: सुबह 7:25 बजे आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप मंगलवार 13 जनवरी को सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में धरती की सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

Earthquake

लोगों ने महसूस किए झटके
भूकंप के झटके इतने तेज नहीं थे, लेकिन सुबह के समय धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ इलाकों में लोगों ने हल्के कंपन की शिकायत की। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

अब तक नुकसान की कोई खबर नहीं
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, भूकंप से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क है।

Earthquake: पड़ोसी देशों में भी आए भूकंप

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी हाल के दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इन घटनाओं के चलते पूरे क्षेत्र में भूकंपीय गतिविधियों को लेकर चिंता बनी हुई है।

Earthquake: क्यों आते हैं भूकंप

वैज्ञानिकों के अनुसार, पृथ्वी की सतह के नीचे मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में टकराने या खिसकने से ऊर्जा निकलती है। यही ऊर्जा जब अचानक बाहर आती है, तो भूकंप के रूप में धरती में कंपन महसूस होता है। उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप