,

नेपाल में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.6 तीव्रता से कांपी धरती

BY: Yoganand Shrivastva

नेपाल: सुदूरपश्चिम प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटका सुबह करीब 8 बजकर 28 मिनट पर दर्ज किया गया।राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई और इसका केंद्र दारचुला जिले के घुसा क्षेत्र में रहा।

झटके दारचुला के साथ आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए, हालांकि किसी तरह के नुकसान की पुष्टि अब तक नहीं हुई है।पश्चिमी नेपाल भूकंपीय गतिविधियों वाला क्षेत्र माना जाता है, जहां समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं।इससे पहले 30 नवंबर को भी बाजहांग जिले के सैपाल पर्वत क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

    लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

    Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

    Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

    Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

    CG: Top 10

    CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

    MP: Top 10

    MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…