DVC मैथन ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

- Advertisement -
Ad imageAd image

कन्हैया कुमार /धनबाद

धनबाद: (निरसा)।डीवीसी मैथन ने सोमवार सुबह अपना 78वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर, परियोजना प्रमुख एसपी सिंह ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ, डीवीसी मैथन के कई पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भी शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए।
इस कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्तंभ से रामानुज भवन तक मशाल दौड़ के साथ हुई। रामानुज भवन पहुंचकर, सभी ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और झंडा फहराया। परियोजना प्रमुख एसपी सिंह ने सभी के बीच मिठाई बांटकर स्थापना दिवस की खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर, प्रयोजना प्रमुख एसपी सिंह ने डीवीसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1948 में डीवीसी की नींव रखी गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बंगाल और झारखंड में आने वाली बाढ़ को नियंत्रित करना था। उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों से डीवीसी देश की सेवा में तत्पर है और इसके बनने से न केवल बाढ़ नियंत्रण में मदद मिली है, बल्कि आसपास के सैकड़ों लोग भी लाभान्वित हुए हैं।
एसपी सिंह ने डीवीसी की भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि डीवीसी अब पर्यटन के क्षेत्र में भी काम कर रही है। मैथन, पंचेत, तिलैया और कोणार्क सहित सभी डीवीसी बांधों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, डीवीसी सौर ऊर्जा और बैटरी के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है।

Leave a comment
- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्यप्रदेश की गतिशीलता-शांति और संसाधनों का लाभ उठाएँ निवेशक: CM डॉ. यादव

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे मुख्यमंत्री डॉ.

मध्यप्रदेश की गतिशीलता-शांति और संसाधनों का लाभ उठाएँ निवेशक: CM डॉ. यादव

जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे मुख्यमंत्री डॉ.

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : CM डॉ. यादव

20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से लुधियाना में प्रमुख उद्योगपतियों ने की वन-टू-वन चर्चा

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को सीकरी थाना की पुलिस ने किया डिटेन

हजारीबाग से रूपेश कुमार दास की रिपोर्ट…. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद

सेलेबी एविएशन को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने पर राहत नहीं

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली, तुर्किये की एयरपोर्ट सेवा प्रदाता कंपनी सेलेबी

भारत रत्न की दौड़ में दलाई लामा! सांसदों ने उठाई मांग, चीन को लग सकती है बड़ी मिर्ची

BY: Yoganand Shrivastva नई दिल्ली, तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को लेकर

6600mAh बैटरी और 108MP कैमरे वाला Honor X9c 5G भारत में लॉन्च

Honor ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Honor X9c लॉन्च कर

सनातन महाकुंभ: पटना में धर्म का मंच या राजनीति की नई बिसात?

BY: VIJAY NANDAN बिहार की राजधानी पटना इन दिनों राजनीतिक और धार्मिक