दुर्ग: सर्राफा व्यापारी के घर 50 लाख की चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: Theft of Rs 50 lakh from bullion trader's house revealed, 5 accused arrested

सोना-चांदी व नकदी बरामद

दुर्ग जिले के खंडेलवाल कॉलोनी में सर्राफा व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस बड़ी नकबजनी की घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। बरामद सामग्रियों में 332 ग्राम सोना, 3.3 किलो चांदी और करीब 9.76 लाख रुपये नगद शामिल हैं।

चोरी की वारदात ऐसे दी गई अंजाम
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 24 जून की रात महावीर कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी शांतिलाल कांकरिया के घर चोर खिड़की तोड़कर घुसे और वहां से भारी मात्रा में नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, सायबर टीम व मुखबिरों की मदद से मामले में तेजी से सुराग जुटाया।

मुख्य आरोपी खैरागढ़ से गिरफ्तार
जांच के दौरान दो संदिग्ध रंजीत डहरे और रोशन मारकंडे की पहचान हुई, जो वारदात की रात दो मोटरसाइकिलों पर संदिग्ध गतिविधियों में देखे गए थे। दोनों को खैरागढ़ से पकड़ा गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की बात कबूल कर ली।

माल को जमीन में गाड़कर छिपाया गया था
पूछताछ में सामने आया कि चोरी किया गया माल नागपुर निवासी आकाश सोनी, खैरागढ़ निवासी योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे और राजनांदगांव निवासी रविशंकर बंजारे को बेचने के लिए सौंपा गया था। आरोपी योगेश्वरी मारकंडे ने चोरी के जेवर और नकदी को पुलिस से बचाने के लिए जमीन में गाड़ दिया था। पुलिस ने डीएसएमडी (Deep Search Metal Detector) तकनीक की मदद से जमीन में छिपाए गए जेवरात और रकम को बरामद कर लिया।

कुल बरामदगी की जानकारी

  • सोना: 332.110 ग्राम
  • चांदी: 3.3 किलो
  • नकदी: ₹9.76 लाख
  • कुल अनुमानित मूल्य: लगभग ₹50 लाख

पुलिस की सजगता से बड़ी चोरी का खुलासा
दुर्ग पुलिस की सटीक कार्रवाई और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से इस हाई-प्रोफाइल चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है। एसपी विजय अग्रवाल ने टीम की तत्परता की सराहना की और कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर घटना पर सियासत तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान-आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार

Ambikapur Crime Case: अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में कार्रवाई तेज, सरकार बोली- न्यायालय

Bokaro कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ‘नेशनल एडवाइजरी काउंसिल’ में मंजूर अंसारी शामिल

Report: Sanjeev kumar Bokaro झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर