दुर्ग: साढ़े छह साल की मासूम महक की संदिग्ध हालात में मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: Six and a half year old innocent Mehak dies under suspicious circumstances

मौत से क्षेत्र में तनाव, पुलिस जांच जारी

दुर्ग, 7 अप्रैल:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ओम नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साढ़े छह साल की मासूम बच्ची महक यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार के अंदर मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप और आक्रोश फैल गया है।

मासूम महक की झुलसी और अकड़ी हुई हालत में लाश मिलने के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

घटना का विवरण

महक यादव अपने माता-पिता के साथ दादी के घर के पास ही रहती थी। उसकी मां रौशनी यादव ने बताया कि महक आज सुबह 7:30 बजे कन्या भोज में जाने के लिए तैयार होकर दादी के घर गई थी, लेकिन इसके बाद वह नजर नहीं आई।

दादी मीना यादव के अनुसार, महक 10:30 बजे तक घर में ही थी, लेकिन फिर वह अचानक कहीं चली गई। पहले सबने सोचा कि वह किसी पड़ोसी के घर कन्या भोज में गई होगी, लेकिन दोपहर 2 बजे तक जब वह नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बाद में थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

कार के अंदर मिला शव

मोहल्ले के एक युवक ने दादी के घर के बगल में खड़ी एक कार के अंदर झांककर देखा तो महक वहां बेसुध पड़ी मिली। दरवाजा खोलने पर पता चला कि उसका शरीर झुलसा और अकड़ा हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महक के शरीर पर चोट के निशान भी थे, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसके साथ अनाचार हुआ और बाद में शव को कार में छिपाकर आरोपी भाग निकला।

इलाके में आक्रोश और तोड़फोड़

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में गम और गुस्से का माहौल है। आक्रोशित लोगों ने तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एक घर में आग लगा दी। इस आगजनी में एक बाइक और एक एसी जलकर राख हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में भारी बल तैनात कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अब तक 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के