Drone Activity near LoC: जम्मू-कश्मीर में ड्रोन घुसपैठ की कोशिश, कई जिलों में हाई अलर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Drone Activity near LoC

Edit by: Priyanshi Soni

Drone activity near LoC: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक बार फिर संदिग्ध गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम अलग-अलग सेक्टरों में कई ड्रोन देखे गए, जिनमें से एक पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

सूत्रों के अनुसार, ये ड्रोन भारतीय सीमा के भीतर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। आसमान में संदिग्ध उड़ान गतिविधि दिखते ही अग्रिम मोर्चों पर तैनात जवान सतर्क हो गए और तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई की गई।

Drone activity near LoC: राजौरी, पुंछ और सांबा में दिखी गतिविधि

राजौरी जिले में शाम करीब 6:35 बजे एक ड्रोन देखा गया। अधिकारियों ने बताया कि कलाकोट क्षेत्र के धर्मसाल गांव की ओर से टिमटिमाती रोशनी वाली एक वस्तु आई, जो भरख दिशा की ओर बढ़ गई।
इसके अलावा, सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में चक बाबराल गांव के ऊपर शाम करीब 7:15 बजे एक ड्रोन कुछ मिनटों तक मंडराता नजर आया।

Drone activity near LoC

वहीं, पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में भी शाम 6:25 बजे नियंत्रण रेखा के पास एक ड्रोन जैसी वस्तु उड़ती हुई देखी गई।

Drone activity near LoC: हथियार और ड्रग्स सप्लाई की आशंका

सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि इन ड्रोनों का इस्तेमाल सीमा पर सेना की तैनाती और ठिकानों की जानकारी जुटाने या फिर आतंकियों के लिए हथियार और नशीले पदार्थ गिराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए ऐसी कोशिशों के मामले सामने आ चुके हैं।

Drone activity near LoC: पहले भी हो चुकी हैं कोशिशें

अधिकारियों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए थे, जिसके बाद ऐसी घटनाओं में कमी आई थी। हालांकि, अब एक ही दिन में कम से कम पांच ड्रोन देखे जाने की सूचना ने सुरक्षा एजेंसियों को फिर सतर्क कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Crime: पाकिस्तान में हिंदू युवक कैलाश की हत्या, आरोपी जमींदार गिरफ्तार

एलओसी पर कड़ी निगरानी

ड्रोन दिखने के बाद पूरी एलओसी पर निगरानी और सख्त कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं और सुरक्षा बल हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Emergency Services During Holi: होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

Emergency Services During Holi: होली त्योहार पर भी इमरजेंसी सेवा रहेगी पूर्ववत

Robbery Case Solved: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा

Robbery Case Solved: युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास, सोने का

Holika Dahan Celebration: कोडेनार में श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन

Holika Dahan Celebration: फाग गीतों और विधि-विधान के साथ निभाई गई परंपरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में