,

गुजरात जायंट्स से खेलती नजर आएंगी डॉटिन

मुम्बई : वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 में गुजरात जायंट्स ने (1.70 करोड़ रुपये) में खरीदा है। ऐसे में वह एक बार फिर घर वापसी हुई है। इसके तहत वह अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी गुजरात जॉयंट्रस की ओर से खेलती नजर आयेंगी। डॉटिन को गुजरात ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। डिएंड्रा के नाम महिला टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकार्ड है। उन्होंने 38 गेंदों पर शतक लगाया था। डॉटिन का आधार मूल्य 50 लाख था। इस वर्ग में 3 खिलाड़ियों ने अपना नाम शामिल कराया था। नीलामी में डॉटिन के लिए पहली बोली यूपी वॉरियर्स ने लगाई थी। वहीं पहले सत्र में गुजरात जॉयंट्स ने इस खिलाड़ी को बाहर कर दिया था। जॉयंट्स ने इस खिलाड़ी पर सीधे 85 लाख से बोली की शुरुआत की। डॉटिन को शामिल करने के लिए वॉरियर्स और जॉयंट्स में मुकाबला हुआ। डॉटिन ने साल 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों पर टी20 में शतक लगा दिया था। उस मैच में इस क्रिकेटर ने 45 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाये थे। डॉटिन आक्रामक बल्लेबाजी के साथ ही कसी हुई गेंदबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। ऐेसे में लीग में गुजरात को उसका फायदा मिलेगा।

डॉटिन के नाम रिकॉर्ड
डॉटिन खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। जब दाएं हाथ की बल्लेबाज ने T-20 विश्व कप 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों में शतक लगाया था। ये अब भी किसी महिला द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है।

डिएंड्रा का क्रिकेट करियर
वे 2016 में महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम की सदस्य थीं। कुल मिलाकर उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 143 वन डे और 132 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने कुल 6544 रन बनाए हैं। दाएं हाथ की मीडियम पेसर की गेंदबाजी के साथ, उन्होंने सफेद गेंद से 139 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…