भारत-पाक तनाव पर ट्रंप की बड़ी बात: “परमाणु युद्ध को रोका”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम (सीजफायर) का श्रेय खुद को दिया है। व्हाइट हाउस में एलन मस्क के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने दोनों देशों को संभावित युद्ध से रोका।

ट्रंप ने कहा,

“हमने भारत और पाकिस्तान को युद्ध से दूर रखा। यह स्थिति परमाणु संकट बन सकती थी, लेकिन हमने इसे रोक लिया। मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं का धन्यवाद करता हूं, और अपने देश के लोगों पर भी गर्व है।”

“गोलियों की जगह व्यापार से हल”

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका का मकसद अब लड़ाई नहीं, बल्कि व्यापार के जरिये शांति कायम करना है। उन्होंने कहा,

“हम उन देशों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर हथियार चला रहे हैं और परमाणु खतरे पैदा कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के नेताओं ने समझदारी दिखाई और हम एक खतरनाक युद्ध को रोकने में सफल रहे।”

उन्होंने इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया।

“आज मैं जिस समझौते पर सबसे ज्यादा गर्व करता हूं, वह यह है कि हमने व्यापार के जरिए युद्ध को टाल दिया। कोई इसके बारे में बात नहीं करता, लेकिन एक संभावित परमाणु टकराव टल गया।”

भारत-पाकिस्तान के साथ नई साझेदारी की उम्मीद

ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका जल्द ही भारत के साथ एक व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप दे सकता है।

“पाकिस्तान के प्रतिनिधि अगले हफ्ते अमेरिका आ रहे हैं, और भारत के साथ भी हम किसी समझौते के बेहद करीब हैं। लेकिन अगर दोनों देश लड़ने में लगे रहते, तो ऐसे किसी भी समझौते की कोई संभावना नहीं होती।”

भारत का जवाबी कदम: ऑपरेशन सिंदूर

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक एयरस्ट्राइक की थी। इस कार्रवाई में कुल 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया, जिसमें कई आतंकवादी ढेर हुए।

भारत ने इस हमले को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया और स्पष्ट किया कि इसका उद्देश्य केवल आतंकी ठिकानों को समाप्त करना था—पाकिस्तानी सेना या आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

लगभग चार दिन तक ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद, भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को आपसी सहमति से संघर्ष विराम का ऐलान किया।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित