Dindori: नर्मदा तट पर नाबालिग लड़कियों का शराब पार्टी वीडियो वायरल, आबकारी विभाग हरकत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dindori

Report By: Mohmmad Rafi Khan, Edit By: Priyanshi Soni

Dindori: मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर के डेम घाट, नर्मदा तट पर दो नाबालिग लड़कियों का केक काटकर जन्मदिन मनाने और शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया।

Dindori: वायरल वीडियो पर आबकारी विभाग की कार्रवाई

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों नाबालिग लड़कियों को पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया गया। साथ ही उनके परिजनों को भी तलब कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। समझाइश के बाद लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पवित्र नर्मदा तट पर नियमों की खुलेआम अनदेखी

घटना ने नर्मदा जैसे पवित्र नदी क्षेत्र की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां शराब पीना पूरी तरह प्रतिबंधित है, वहीं नाबालिगों तक शराब की पहुंच प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल पैदा कर रही है।

अवैध शराब बिक्री पर उठे बड़े सवाल

इस मामले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रतिबंध के बावजूद डिंडोरी नगर और नर्मदा तट क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसके संरक्षण में हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम बिक रही अवैध शराब युवाओं और नाबालिगों में नशे की लत को बढ़ावा दे रही है।

प्रशासन की सख्ती की मांग

घटना के बाद समाज और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाए और नर्मदा तट जैसे पवित्र स्थलों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा

Kota में चाकू और सरिया से हमला, युवक की हत्या

Kota: कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Middle East संकट से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आने-जाने वाली 25 फ्लाइट रद्द

Middle East: मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध जैसे हालात का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG: 1. बलरामपुर में अफीम की

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. एमपी में गर्मी का

Horoscope: 11-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

Hazaribagh: रसोइया-संयोजिका संघ का हल्लाबोल, 21 साल की सेवा के बदले न्यूनतम वेतन और सुरक्षा की मांग

Report: Rupesh kumar dass Hazaribagh झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ के