,

डिजिटल अरेस्ट: आईआईटी के छात्र को बनाया निशाना, 7 लाख की ठगी, जानिए कारण…

Digital arrest: IIT student targeted, cheated of Rs 7 lakh

डिजिटल अरेस्ट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में आईआईटी मुंबई के छात्र से डिजिटल अरेस्ट के बाद 7.29 लाख रूपए की ठगी की गई। ठग ने खुदको भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का कर्मचारी बताते हुए यह रकम वसूल की। लगातार जागरूकता के बाद भी डिजिटल अरेस्ट के मामले रूक नहीं रहे है। लगातार पुलिस प्रशासन की तरफ से यह बात स्पष्ट की जा रही है कि, सीबीआई, सीआईडी, या कोई भी अन्य ऐजेंसी किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती, लेकिन लोगों के डर का फायदा उठाकर ठग लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है।

क्या है पूरा मामला ?

मुंबई पुलिस के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे के छात्र से 7.29 लाख रूपए की ठगी की गई। एक ठग ने खुद को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण का कर्मचारी बताते हुए छात्र को डिजिटल अरेस्ट किया और यह रकम वसूल ली। बता दे कि, इसी साल जुलाई में 25 वर्षीय पीड़ित को अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई का कर्मचारी बताया और दावा किया कि, उसके मोबाइल नंबर पर 17 अवैध गतिविधियों की शिकायतें दर्ज है।

एनओसी लेने के लिए बनाया गया दबाव

ठग ने नंबर बंद होने से बचाने के लिए पीड़ित को पुलिस से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेने की बात कही और कॉल साइबर क्राइम ब्रांच को देने का नाटक किया। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में जुड़ा। पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति ने छात्र का आधार नंबर मांगा और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया, जिससे छात्र काफी डर गया। ठगों ने छात्र के डर का फायदा उठाकर उससे 29,500 रूपए यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। ठग यहीं नहीं रुके उन्होंने अगले दिन भी कॉल किया और छात्र से बैंक डिटेल मांगी और उसके खाते से 7 लाख रूपए निकाल लिए।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…