Dhar: कलेक्टर और तत्कालीन सीईओ पर गिरी गाज, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhar News

मध्य प्रदेश में धार जिले के कलेक्टर और तत्कालीन सीईओ के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। कलेक्टर प्रियांक मिश्र और तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव के कोर्ट की अवमानना करने पर आदेश जारी किया गया है। ग्राम पंचायत नालछा में याचिकाकर्ता मिथुन चौहान ग्राम रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था।
दोनों पर कोर्ट का आदेश नहीं मानने का आरोप
25 फरवरी 2017 को स्वास्थ खराब होने की वजह से एक दिन कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर बिना सुनवाई का अवसर दिए उसे सेवा से पृथक कर दिया गया था। याचिकाकर्ता और ग्राम रोजगार सहायक मिथुन चौहान ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के समक्ष रिट याचिका दायर की थी। न्यायालय ने याचिका स्वीकार करते हुए सेवा समाप्ति का आदेश निरस्त किया गथा, साथ ही ग्राम रोजगार सहायक को 50% पिछले वेतन सहित पुनः सेवा में रखने के निर्देश दिए थे।
4 अक्टूबर को अधिकारी कोर्ट में नहीं हुए थे हाजिर
आदेश को चुनौती देते हुए शासन के द्वारा अपील प्रस्तुत की गई थी, लेकिन 3 जुलाई 2024 को अपील भी निरस्त हो गई, इसके बावजूद कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया। याचिकाकर्ता ने अवमानना याचिका प्रस्तुत की, जिसके बाद 4 अक्टूबर 2024 को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। वहीं कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं करने पर कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में