Dhanbad Mayor Election : मेयर पद के लिए पूर्व मेयर इंदु सिंह ने किया नामांकन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhanbad Mayor Election

रिपोर्ट- राजेश गोयल

Dhanbad Mayor Election : धनबाद नगर निगम में मेयर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मेयर इंदु सिंह ने आज मेयर पद के लिए समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ उनकी बहू और सह राष्ट्रीय जनता कामगार यूनियन की महामंत्री आशनी सिंह भी मौजूद रहीं।

Dhanbad Mayor Election : नामांकन से पहले किया रोड शो

Dhanbad Mayor Election : नामांकन से पहले इंदु सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भव्य रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचीं। इस दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे इलाके में नारेबाजी व जोश का माहौल रहा।

Dhanbad Mayor Election : मीडिया से बातचीत में आशनी सिंह ने कहा कि इंदु सिंह धनबाद की प्रथम मेयर रही हैं। उन्होंने 2010 से 2015 के अपने कार्यकाल के दौरान शहर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। चौक-चौराहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, सिटी बस सेवा की शुरुआत, शहर में स्ट्रीट लाइट का जाल बिछाना जैसे कई कार्य इंदु सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियां रहीं।

आशनी सिंह ने दावा किया कि जिस तरह 2010 में धनबाद की जनता ने इंदु सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, उसी तरह इस बार भी जनता उन्हें दोबारा मेयर के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता का मन पहले ही बन चुका है और इंदु सिंह की जीत तय है।

नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ और उत्साह ने यह साफ कर दिया कि मेयर चुनाव को लेकर धनबाद की राजनीति में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में