,

Jamtara News : ड्यूटी पर गया गार्ड रहस्यमय ढंग से लापता, जामताड़ा में सनसनी

Jamtara News

रिपोर्ट : रतन कुमार

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित मां मलांचा नेचर पार्क में कार्यरत 21 वर्षीय गार्ड सजल मंडल के रहस्यमय तरीके से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ड्यूटी पर जाने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं।

Jamtara News : मां मलांचा नेचर पार्क में तैनात 21 वर्षीय सजल मंडल रात की ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार, सजल मंडल बीते दिन शाम करीब 4:30 बजे अपनी निर्धारित ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। उनकी ड्यूटी रात से लेकर सुबह 5 बजे तक थी, लेकिन ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी वे घर नहीं लौटे। परिजनों ने कई बार मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, मगर उनका फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

Jamtara News : सजल के देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने मां मलांचा नेचर पार्क के प्रबंधन से संपर्क किया। वहां से जानकारी दी गई कि सजल मंडल ड्यूटी पूरी करने के बाद घर के लिए निकल चुके थे। इसके बावजूद उनके घर न पहुंचने से मामला और अधिक संदिग्ध हो गया।

Jamtara News : गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई

परिजनों ने आसपास के इलाकों में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। आखिरकार शुक्रवार को परिजन नाला थाना पहुंचे और सजल मंडल की गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Jamtara News : घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सजल की मां बेटे के सकुशल लौटने की आस में लगातार बदहवास हैं। वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। नाला थाना पुलिस आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है और पार्क परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल सजल मंडल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन और स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द युवक का पता लगाने की मांग कर रहे हैं।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…