US Israel Saudi Arms Deal: ट्रंप प्रशासन की बड़ी हथियार डील, इजरायल और सऊदी अरब को अरबों डॉलर के हथियारों की मंजूरी, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
US Israel Saudi Arms Deal

Edit by: Priyanshi Soni

US Israel Saudi Arms Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इजरायल और सऊदी अरब को अरबों डॉलर के हथियार बेचने के बड़े सौदों को मंजूरी दे दी है। इन सौदों से पश्चिम एशिया में पहले से जारी तनाव और गहराने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका ने इजरायल को 6.67 अरब डॉलर और सऊदी अरब को 9 अरब डॉलर मूल्य के हथियार बेचने का फैसला किया है।

US Israel Saudi Arms Deal: विदेश विभाग ने की आधिकारिक घोषणा

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार देर रात इन हथियार सौदों की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले इन्हें अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया गया था। यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान पर संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की अटकलें तेज हैं और क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

US Israel Saudi Arms Deal: गाजा युद्धविराम की कोशिशों के बीच फैसला

इन सौदों की घोषणा उस वक्त हुई है जब ट्रंप प्रशासन गाजा के लिए युद्धविराम योजना को आगे बढ़ा रहा है। इस योजना का मकसद इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करना और तबाह हो चुके गाजा क्षेत्र के पुनर्निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाना है। दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध में गाजा में भारी तबाही और हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

US Israel Saudi Arms Deal: सऊदी अरब को मिलेगा अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम

US Israel Saudi Arms Deal

अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुए सौदे के तहत 730 पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी-3 (PAC-3) मिसाइल सेगमेंट एन्हांसमेंट मिसाइलों और उनसे जुड़े उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी। इस सौदे की अनुमानित लागत 9 अरब डॉलर है। विदेश विभाग के अनुसार, इससे अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को मजबूती मिलेगी और खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता बढ़ेगी।

US Israel Saudi Arms Deal: इजरायल को मिलेंगे हेलीकॉप्टर और सैन्य वाहन

इजरायल के लिए मंजूर किए गए हथियार सौदे को चार अलग-अलग पैकेज में बांटा गया है। इनमें 30 AH-64E अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, उनसे जुड़े हथियार और रॉकेट लॉन्चर शामिल हैं, जिनकी लागत करीब 3.8 अरब डॉलर है। इसके अलावा 3,250 जॉइंट लाइट टैक्टिकल व्हीकल (JLTV) लगभग 1.98 अरब डॉलर में दिए जाएंगे। आर्मर्ड पर्सनल कैरियर के लिए पावर पैक और हल्के यूटिलिटी हेलीकॉप्टर भी इस पैकेज का हिस्सा हैं।

US Israel Saudi Arms Deal: अमेरिका ने इजरायल की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता

अमेरिकी विदेश विभाग ने साफ किया है कि इन हथियार सौदों से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन प्रभावित नहीं होगा, बल्कि इजरायल की सुरक्षा क्षमताएं और मजबूत होंगी। अमेरिका ने दोहराया कि इजरायल की सुरक्षा उसके राष्ट्रीय हितों से जुड़ा अहम मुद्दा है।

US Israel Saudi Arms Deal: कांग्रेस में उठे सवाल, समीक्षा जारी

इन सौदों को लेकर कुछ डेमोक्रेटिक सांसदों ने आपत्ति जताई है। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमिटी के वरिष्ठ सदस्य ग्रेगरी मीक्स ने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन ने कांग्रेस की निगरानी को दरकिनार किया है। हालांकि, ये हथियार सौदे अभी कांग्रेस की समीक्षा प्रक्रिया से गुजरेंगे और अंतिम मंजूरी निर्माताओं के साथ बातचीत के बाद दी जाएगी।

US Israel Saudi Arms Deal: मध्य-पूर्व नीति का संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि ये हथियार सौदे ईरान के साथ बढ़ते तनाव और गाजा में नाजुक हालात के बीच अमेरिका की मध्य-पूर्व रणनीति को दर्शाते हैं, जो आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति और सुरक्षा पर गहरा असर डाल सकते हैं।

Read also:
India Venezuela Relations: PM मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने पर सहमति

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के

Sheikhpura: पति ने पत्नी को मारी गोली, आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को जमकर पीटा; दोनों की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा

Bokaro: गवाई नदी पुल पर पलटा गैस टैंकर, भीषण आग से NH-32 पर मचा हड़कंप

Report: Sanjeev kumar Bokaro बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की

जमात नेता के बयान पर भड़कीं Devoleena, ममता बनर्जी पर भी कसा तंज

Devoleena Bhattacharjee ने बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नेता नूरुल हुदा