धमतरी: NSUI की हुंकार रैली, छात्रसंघ ने घेरा कलेक्ट्रेट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: NSUI's Hunkar rally, student union surrounded the collectorate

विवरण: धमतरी में NSUI ने प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ निकाली हुंकार रैली, बैरिकेट तोड़ कलेक्ट्रेट के गेट तक पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस बल से हुई धक्का-मुक्की।

धमतरी में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव

धमतरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। “शिक्षा बचाओ हुंकार रैली” निकालकर NSUI कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया जब NSUI कार्यकर्ता बैरिकेट तोड़कर मुख्य गेट तक पहुंच गए।

पुलिस से हुई झूमाझटकी, भारी सुरक्षा बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया था, लेकिन NSUI कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए गेट तक पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमा-झटकी की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए हालात को नियंत्रण में रखा।

प्रदर्शन में शामिल हुए भिलाई विधायक और NSUI प्रदेश अध्यक्ष

इस प्रदर्शन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की शिक्षा नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार “युक्तियुक्तकरण” नीति के नाम पर प्रदेशभर के स्कूलों को बंद कर रही है, जिससे छात्रों के भविष्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

सरकार पर शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने का आरोप

NSUI का आरोप है कि प्रदेश में लगातार स्कूलों को एकतरफा तरीके से बंद किया जा रहा है। शिक्षकों की भारी कमी है और छात्र उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं और NSUI इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय