धमतरी: गौ वंश तस्करी से देर रात हंगामा, गौ रक्षकों ने बछड़ों से भरी मेटाडोर पकड़ी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Late night commotion due to cow smuggling, cow vigilantes caught a matador full of calves.

रिपोर्ट- वैभव चौधरी, एडिट- विजय नंदन

धमतरी: सरकार और प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद गौ वंश की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की देर रात एक मेटाडोर वाहन में भरे गाय के बछड़ों को पकड़े जाने के बाद गौ रक्षकों ने जमकर हंगामा किया। मामला अछोटा गांव का है, जहां गौ रक्षकों ने वाहन को रोककर तस्करी का आरोप लगाया और मौके पर ही कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही अर्जुनी और कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने हंगामे को शांत कराने के बाद सभी 28 बछड़ों को धमतरी की राष्ट्रीय गौशाला में पहुंचाया।

गौ रक्षकों का कहना है कि बछड़ों को क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर वाहन में भरा गया था, जिससे उनमें से एक बछड़े की मौत भी हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन में बिना अनुमति के पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने वाहन और चालक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पशु क्रूरता और अवैध परिवहन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं गौ रक्षक प्यूष पारख ने कहा कि यह मामला केवल तस्करी का नहीं बल्कि पशु संरक्षण कानून का उल्लंघन भी है, इसलिए इसमें सख्त कार्रवाई जरूरी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,