रायपुर में 60वीं DGP–IG कॉन्फ्रेंस: पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में राष्ट्रीय सुरक्षा पर महामंथन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
dgp-ig-conference-raipur-2025-pm-modi-amit-shah

report: sanjay shekhar, by: vijay nandan

रायपुर: नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का 60वां अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस हाई–लेवल इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय सुरक्षा संगठनों के प्रमुख और सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के DGP शामिल होंगे।

इस वर्ष सम्मेलन की थीम “विकसित भारत: सुरक्षा आयाम” रखा गया है। इसके तहत वामपंथी उग्रवाद, आतंकवाद विरोधी रणनीति, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, फॉरेंसिक साइंस और AI आधारित पुलिसिंग जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी सम्मेलन के दौरान पुलिस सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

पहली बार रायपुर में आयोजन

2014 के बाद से यह सम्मेलन हर साल अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्षों में यह गुवाहाटी, रण ऑफ कच्छ, हैदराबाद, टेकनपुर, केवड़िया, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर जैसे शहरों में हो चुका है। इस बार रायपुर पहली बार मेजबानी कर रहा है।

VIP सुरक्षा: ‘मिनी पीएमओ’ तैयार

प्रधानमंत्री मोदी के निवास के लिए नवा रायपुर स्थित नए स्पीकर हाउस (M–1) को हाई-स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया गया है।
3 दिनों की अवधि में यह परिसर एक अस्थायी ‘मिनी पीएमओ’ की तरह कार्य करेगा।
सुविधाएं–
हाई स्पीड वाई-फाई
प्रत्येक कमरे में स्मार्ट टीवी
मल्टी-चैनल मॉनिटरिंग वाली कॉन्फ्रेंस व्यवस्था
गृह मंत्री अमित शाह के निवास के लिए M–11 आवास को भी पूरी तरह VIP स्तर पर अपग्रेड किया गया है।

SPG ने संभाली सुरक्षा
PM के आगमन से पहले पूरे क्षेत्र को SPG सुरक्षा घेरे में लिया गया है।
CCTV नेटवर्क
एरिया डोमिनेशन
एक्सेस कंट्रोल
सभी एजेंसियों के बीच समन्वय को लेकर लगातार बैठकें हो रही हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल