दिल्ली ब्लास्ट के बाद देवास में अलर्ट, रातभर पुलिस ने की सघन चेकिंग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Sahid Khan

देवास: दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद पूरे मध्य प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में देवास पुलिस ने सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार तड़के तक शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिलेभर में नाकेबंदी कर वाहनों, होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जांच की गई।

एसपी पुनीत गेहलोत ने किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत स्वयं देर रात सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि “डीजीपी महोदय के निर्देश पर देवास जिले के सभी 21 थानों का पुलिस बल फील्ड पर तैनात किया गया है।”

मुख्य स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

शहर के प्रमुख स्थानों — बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

होटलों और धर्मशालाओं में सघन जांच

अभियान के दौरान पुलिस ने होटलों, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरे यात्रियों के पहचान पत्रों की जांच की। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पूरी तरह सतर्क

एसपी गेहलोत ने कहा कि पुलिस पूर्णतः मुस्तैद है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। देवास में यह चेकिंग अभियान पूरे जिले में देर रात तक जारी रहा, जिससे शहर में सुरक्षा का माहौल सख्त बना रहा।

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल