देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, सीएम फडणवीस के माने जाते हैं भरोसेमंद अफसर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए देवेन भारती को मुंबई पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया है। वे 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हैं। इस नियुक्ति का आदेश बुधवार को जारी किया गया।

देवेन भारती वर्तमान में मुंबई के स्पेशल पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वे संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) जैसे अहम पद पर भी रह चुके हैं, और इस भूमिका में उनका कार्यकाल सबसे लंबा माना जाता है।


क्यों खास हैं देवेन भारती?

देवेन भारती को महाराष्ट्र के एक कुशल और तेजतर्रार पुलिस अफसर के तौर पर जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नजदीकी माने जाते हैं और यही वजह है कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा रणनीतियों और कानून व्यवस्था को लेकर देवेन भारती पर खास भरोसा है।


बैकग्राउंड और अब तक की सर्विस

  • जन्मस्थान: दरभंगा, बिहार
  • शिक्षा: झारखंड से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया।
  • पद: डीसीपी (क्राइम ब्रांच), डीसीपी (जोन 7 – बांद्रा से अंधेरी), एटीएस प्रमुख, महाराष्ट्र पुलिस के आईजी (कानून और व्यवस्था)
  • हालिया पद: स्पेशल पुलिस आयुक्त (मुंबई)

हाई-प्रोफाइल केसों की जांच कर चुके हैं

देवेन भारती ने अपनी सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामलों की जांच की है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • 26/11 मुंबई आतंकी हमला
  • पत्रकार जेडे की हत्या
  • इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन के नेटवर्क को तोड़ने का श्रेय भी उन्हें जाता है।

इन सफलताओं के कारण उन्हें आतंकवाद के खिलाफ महाराष्ट्र की सबसे अहम रणनीतिक ताकत माना जाता है।

34 साल, 57 ट्रांसफर: अशोक खेमका की अनसुनी कहानी…यह भी पढ़े

पुणे में अवैध निर्माणों पर PMRDA की बड़ी कार्रवाई: 39 संरचनाएं ध्वस्त

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित